फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imam appealed to Muslims to get Kovid vaccine

जामा मस्जिद के इमाम ने की अपील मुसलमान लगवाएं कोविड वैक्सीन

Tue, 29 Jun 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Imam appealed to Muslims to get Kovid vaccine
चिलकाना (सहारनपुर)। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुआवज ने कहा कि मुसलमानों को कोविड वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। वैक्सीन लगवाने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। इसके लगवाने से कोरोना जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को एकता जनसेवा समिति के तत्वावधान में चेयरमैन अकबर कुरैशी के निवास पर वैक्सीनेशन तथा जागरूकता शिविर में उन्होंने कहा कि देश के मौलाना वैक्सीन लगवाने के पक्ष में है। मुसलमानों को वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है। चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि मुस्लिम समाज में अब काफी तादाद में लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। इस वैक्सीन से कोई नुकसान नहीं है, वरन वैक्सीन लगने से बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में 180 लोगों को वैक्सीन लगाई गई तथा मास्क भी वितरित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सुशील राणा, बदरूनिशा, पूजा, वंदना, रजनी, बालकिशन शर्मा, नवाजिश खान, यूसुफ कुरैशी, सोनू कुरैशी, शाहनवाज, सुरेश सैनी, अकरम कुरैशी, सईद अहमद, पवन गुंबर, सागर पाल, मनोज सैनी, डा. दीपक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed