फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal parking and encroachment on roads should be removed immediately: Municipal Commissioner

सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाए : नगर आयुक्त

Sun, 16 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking and encroachment on roads should be removed immediately: Municipal Commissioner
पशु डेयरी का चालान करते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने शनिवार को देहरादून रोड, बाजोरिया रोड, दिल्ली रोड और रायवाला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वहां सड़कों पर संचालित अवैध पार्किंग और अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ चल रहे अधिकारियों को सड़कों पर हुए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को पहले चेतावनी देकर सख्ती से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को नगरायुक्त निगम के अधिकारियों के साथ दिल्ली रोड पहुंची और नालियों में जमा कचरा देखकर नाराजगी जताते हुए नालियों व सड़क किनारे पड़े कचरे को हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्य मार्ग देहरादून रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, बेहट रोड आदि के नालों और सड़कों व उनके किनारों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सड़कों के गड्ढों को भरवाने तथा डिवाइडर के पत्थरों को सीधे करने का अभियान चलाने के लिए निर्माण विभाग को कहा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव से कहा कि वे दिल्ली रोड पर अवैध पार्किंग, अवैध कब्जों व अवैध रूप से लगाये होर्डिंग-बैनर को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।
विज्ञापन

बाजोरिया रोड का निरीक्षण करते हुए नर्सिंग होम एवं चिकित्सालयों के बाहर खड़ी एंबुलेंस की पार्किंग व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता दानिश नकवी ने बताया कि उक्त मार्ग घंटाघर से लेकर चौधरी चरण सिंह चौक तक स्मार्ट रोड के अंतर्गत प्रस्तावित है। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, आलोक श्रीवास्तव, दिनेश यादव, हरिओम आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को जब्त किया
सहारनपुर। नगर निगम अधिकारियों ने जनसुनवाई में आई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक पशु डेयरी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर निगम अधिकारियों ने दो भैंसों को जब्त कर लिया।

गिल कॉलोनी में ढमोला किनारे संचालित डेयरी द्वारा गोबर ढमोला में बहाया जा रहा है तथा आस पास भी डेयरी के कारण काफी गंदगी रहती है और बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इस पर निगम के पशु चिकित्साधिकारी ने निगम की टीम के साथ पहुंच कर जांच की तो शिकायत को सही पाया। पशु डेयरी संचालक पर निगम अधिकारियों ने दस हजार का जुर्माना लगाया। डेयरी संचालक ने जुर्माना नहीं चुकाया तो अधिकारियों ने उसकी दो भैंसों को जब्त कर गोशाला भिजवा दिया। उसके बाद ही डेयरी संचालक द्वारा जुर्माना अदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed