फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal occupation on Ganeshpur-Mohand Road should be removed immediately: Mandalayukta

गणेशपुर-मोहंड मार्ग पर अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं : मंडलायुक्त

Mon, 21 Sep 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation on Ganeshpur-Mohand Road should be removed immediately: Mandalayukta
शिवालिक वन प्रभाग में बनने वाले हाइवे कन् संबंध में समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त संजय कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने निर्देश दिया है कि गणेशपुर से मोहंड मार्ग पर जो भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें अभियान चलाकर तत्काल हटवाया जाए, साथ ही इस मार्ग पर दो स्थानों पर वन विभाग और दो स्थानों पर पुलिस चेकपोस्ट पर सुरक्षा की दृष्टि से वायरलेस सिस्टम लगवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय पर एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों के साथ बैठक कर देहरादून मोहंड मार्ग के संबंध में कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड और सहारनपुर के वन विभाग का अलाइनमेंट फिक्स होगा तो यह बात उत्तराखंड के वन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में रहेगी। उन्होंने कहा कि अलाइनमेंट को लेकर राजाजी नेशनल पार्क और सहारनपुर जिले की सीमा में जो समस्या है उसके समाधान के लिए शासन को चिट्ठी भेजी जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों का ध्यान रखा जाए। जिन क्षेत्रों में भूमि पर कोई विवाद नहीं है वहां निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। बैठक में मुख्य वन संरक्षक सहारनपुर एनके जानो, डीएफओ शिवालिक आर बालाचन्द्रा, डीएफओ सहारनपुर विजय सिंह, एनएचएआई, देहरादून से पर्यावरणीय सलाहकार मनोज कुमार, देहरादून से विभा मित्तल, एसडीओ बेहट शिवालिक श्वेता सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गणेशपुर-मोहंड के बीच बनना है एलिवेटेड हाईवे
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे के तहत शिवालिक वन प्रभाग में गणेशपुर से मोहंड के बीच एलिवेटेड हाईवे बनना है, जिसके लिए पूर्व में एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) की दिक्कत थी, लेकिन मंडलायुक्त के प्रयासों से वह दिक्कत दूर हो गई है। एलिवेटेड हाईवे बनने से यहां पर वन्य जीव को भी कोई खतरा नहीं रहेगा और लोगों को आवागमन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। एलिवेटेड रोड उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के विकास और पर्यटन में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed