{"_id":"62bde6e529e5d84aad0e5acf","slug":"illegal-mining-raided-two-tractor-trolleys-caught-saharanpur-news-mrt5951014139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर छापा, पकड़ी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर छापा, पकड़ी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां
विज्ञापन
बारिश के बाद गंगोह में सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : SAHARANPUR
अवैध खनन पर छापा, पकड़ी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां
सहारनपुर, तीतरों। बिना अनुमति के निर्धारित मात्रा से अधिक मिट्टी उठाने की शिकायत पर पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले ली। जबकि जेसीबी चालक मशीन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा।
ग्राम महंगी स्थित गंगोह-नानौता मार्ग पर एक खेत में अनधिकृत तरीके से कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। कालोनी में रात्रि में मिट्टी भराव की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने मिट्टी उठान के स्थल का दौरा किया जहां पर दर्जन भर ट्रैक्टर-ट्राली अवैध खनन के कार्य में लगे थे। राजस्व विभाग की टीम को देखकर कुछ लोग अपने ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से भाग निकले, जबकि दो ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया।
राजस्व निरीक्षक ब्रजपाल सिंह ने बताया कि अवैध कालोनी एवं खनन स्थल की जांच की गई है। इसमें कालोनी निर्माण से पूर्व ग्राम महंगी में कृषि भूमि से मिट्टी उठान की अनुमति नहीं ली गई। मौके पर निर्माण कार्य कर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है जो पूर्णता अनधिकृत है। ग्राम बाल्लू के किसान इस्लाम के खेत से निर्धारित मात्रा से अधिक मिट्टी का उठान मिला है। रिपोर्ट बना कर तहसील प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव बाल्लू में अवैध खनन की जांच करती राजस्व टीम- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन