फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal firecracker factory busted before Diwali, two arrested

Saharanpur News: दीपावली से पहले पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory busted before Diwali, two arrested
गंगोह में अवैध रूप से पटाखे बनाने के आरोपी स्रोत पुलिस - फोटो : जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
गंगोह(सहारनपुर)। पुलिस की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने अवैध पटाखा फैक्टरी को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी में अवैध रूप से त्योहारों और शादियों के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

दीपावली पर्व में कुछ दिन शेष रह गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम ने पटाखा फैक्टरियों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दी गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आलमपुरा तिराहे के पास स्थित एक गली में संचालित पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि फैक्टरी बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी। इस दौरान पुलिस ने मौके से मुर्सलीन निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों अवैध रूप से पटाखों का निर्माण कर त्योहारों एवं शादियों में बेचने की बात स्वीकार की। इससे अच्छा मुनाफा होता था।
विज्ञापन

-----
-- बीते साल भी पकड़ी गई थी अवैध पटाखा फैक्टरी
बीते साल अक्तूबर में पुलिस-प्रशासनिक टीम ने खानपुर गुर्जर तिराहे स्थित पटाखा फैक्टरी पकड़ी थी। इसमें अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए संचालित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि लाइसेंस खत्म होने के बाद भी पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- यह विस्फोटक सामग्री हुई बरामद
-5750 सुतली बम
-32 डिब्बे फायरवर्क रेपर
- 12 किलो झिलमिल बत्ती
- 140 किलो विस्फोटक नली
- 27 किलो एल्यूमिनियम पाउडर
- सात किलो सफेद विस्फोटक पाउडर
- 50 किलो सुतली रोल
- 73 किलो अन्य निर्माण सामग्री
- 72 किलो अधबने सुतली बम
- 25 किलो बत्ती पटाखे
- एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (काटा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed