फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal banquet halls will be sealed, authorities gathered in preparation

सील होंगे अवैध बैंक्वेट हॉल, तैयारी में जुटा प्राधिकरण

Sat, 30 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal banquet halls will be sealed, authorities gathered in preparation
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने शहर में अवैध रूप से बने बैंक्वेट हॉल तथा बिना पार्किंग के बैंक्वेट हॉलों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बीते दो दिन से प्राधिकरण अधिकारी प्रत्येक जोन में बैंक्वेट हॉलों को चिह्नित करने में जुटे हैं। शादियों का सीजन खत्म होते ही अवैध और बिना पार्किंग के बैंक्वेट हॉलों को सील करने की योजना है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27 नवंबर के संस्करण में पेज संख्या दो पर ‘पार्किंग का नहीं इंतजाम, मंडपों के बाहर लग रहा जाम’ टाइटल से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। प्राधिकरण सूत्रों ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद कमिश्नर संजय कुमार ने प्राधिकरण अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से विकास प्राधिकरण के अधिकारी शहर भर में संचालित अवैध और बिना पार्किंग वाले बैंक्वेट हॉलों को चिह्नित करने में जुट गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि अवैध और बिना पार्किंग के बैंक्वेट हॉलों में यदि कोई बुकिंग अभी बाकी है तो कार्रवाई ना की जाए। अंतिम बुकिंग की शादी होने के अगले ही दिन संबंधित बैंक्वेट हॉल को सील करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

शहर में हैं सौ से अधिक बैंक्वेट हॉल
शहर में बैंक्वेट हॉलों की संख्या सौ से अधिक बताई जा रही है, जिनमें से ज्यादातर बैंक्वेट हॉल अवैध हैं। विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। बीते दो दिन में 50 से अधिक बैंक्वेट हॉलों की सूची बनाई गई है, जिनमें ज्यादातर अवैध पाए गए हैं। सबसे अधिक बैंक्वेट हॉल दिल्ली रोड, 62 फुटा रोड, अंबाला रोड और देहरादून रोड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों के पास भी नहीं पार्किंग
बैंक्वेट हॉल ही नहीं, शहर में कई होटलों के पास भी पार्किंग नहीं है, जिनके पास है वह पार्किंग का इस्तेमाल अन्य कार्यों के लिए कर रहे हैं और सड़कों को पार्किंग बनाया हुआ है। घंटाघर स्थित एक होटल के साथ ही अंबाला रोड पर कई होटलों के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है।

अवैध रूप से बने तथा बिना पार्किंग वाले बैंक्वेट हॉलों पर कार्रवाई के निर्देश कमिश्नर की ओर से दिए गए हैं। हम शहर भर के अवैध और बिना पार्किंग वाले बैंक्वेट हॉलों को चिह्नित करा रहे हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई होगी।
डीपी सिंह, कार्यवाहक सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed