फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Illegal and contradictory map sealed construction

अवैध और मानचित्र के विपरीत हुए निर्माण सील किए

Thu, 02 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal and contradictory map sealed construction
अवैध निर्माण सील करते विकास प्राधिकरण के कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध और मानचित्र के विपरीत निर्माणों को सील किया। यह निर्माण जनता रोड, देहरादून चौक और दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट में हुए हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जनता रोड पर नानकपुरम कॉलोनी में एक व्यक्ति के द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया गया है। नानकपुरम में ही एक अन्य व्यक्ति ने भी मानचित्र के विपरीत स्वीकृत एरिया से अधिक क्षेत्र में निर्माण किया है। इसी कॉलोनी में एक अन्य व्यक्ति ने भी स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया है। तीनों निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की गई है। दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में 150 वर्ग गज भूमि पर डबल स्टोरी निर्माण किया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति के द्वारा देहरादून चौक पर व्यवसायिक निर्माण किया गया है। इन दोनों निर्माणों को भी सील करने की कार्रवाई की गई है। टीम में सहायक अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता बिजेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता सुधीर कुमार, अवर अभियंता विजयपाल सिंह, विश्वास कुमार शर्मा, अमरनाथ, लाल बहादुर आदि शामिल रहे।

अवैध निर्माण सील करते विकास प्राधिकरण की टीम

अवैध निर्माण सील करते विकास प्राधिकरण की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed