{"_id":"5a1085064f1c1bf3538be2e6","slug":"ignorance-of-the-traffic-rules-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की अनदेखी ने बुझाया घर का चिराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की अनदेखी ने बुझाया घर का चिराग
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर हादसे में छात्र की मौत के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडीग्राम हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित आईटीआई के पास स्थित प्रभुदयाल स्कूल में कक्षा दस का छात्र और गांव कांकरकुई निवासी अनमोल पुत्र योगेश गुप्ता (16) शनिवार को अपनी बाइक पर यश पुत्र अजय और विशाल पुत्र दिनेश को बैठाकर सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार स्कूल में जा रहा था।
जब वह मेडीग्राम अस्पताल के पास पहुंचा तो वहां पर सड़क किनारे खड़ी स्कूलों की बसों से बचने का प्रयास किया। उसी समय अचानक सामने से कुशवाहा आर्मी पब्लिक स्कूल की वैन आ गई और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों छात्र बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
इससे अनमोल का सिर सड़क पर जोर से टकराया। अनमोल के साथ ही दोनों छात्र विशाल एवं यश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और तीनों घायलों को पास ही स्थित मेडिग्राम हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया। वैन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्यवाही के शव को अपने साथ ले गए।
तीन बहनों का इकलौता भाई था अनमोल
परिजनों के अनुसार अनमोल अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहनें अनमोल से बड़ीं हैं, अनमोल उनमें सबसे छोटा था। अनमोल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों का रोकर बुुुरा हाल था।
एक माह बाद होनी थी बड़ी बहन की शादी
अनमोल की सबसे बड़ी बहन की शादी तय हो चुकी है और एक महीने बाद शादी है। बताया जा रहा है कि अनमोल और पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ था। शनिवार को उनके घर में पूजा थी। उसके लिए अनमोल को सामान लेने के लिए सहारनपुर भी जाना था।
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
सहारनपुर। अनमोल हेलमेट लगाए होता तो आज जिंदा होता। हेलमेट न होने के कारण सड़क पर गिरने से सिर फट गया और उसकी मौत हो गई जबकि शरीर के अन्य किसी हिस्से में कोई गंभीर चोट नहीं आई। ग्राम कांकरकुई निवासी योगेश का इकलौता पुत्र अनमोल अभी कक्षा 10 में ही पढ़ रहा था। बाइक से ही स्कूल जाता था।