फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you want to taste exotic fruits then come to Company Bagh

Saharanpur News: विदेशी फल का स्वाद चखना है तो आइए कंपनी बाग

Sat, 02 Dec 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
If you want to taste exotic fruits then come to Company Bagh
सहारनपुर में कंपनी बाग में लगा  लुकमा का पेड
सहारनपुर। जनपद के कंपनी बाग में जहां आम और आड़ू आदि फलों की नई प्रजातियां विकसित की गई हैं, वहीं कई विदेशी फलों के पेड़ों को भी संरक्षित किए गया है। ऐसा ही एक विदेशी फल लुकमा (एगफ्रूट) इन दिनों खूब फल फूल रहा है। यह फल मैक्सिको, ग्वाटेमाला और अलसल्वाडोर आदि देशों में पैदा होता है। कंपनी बाग में इसके पेड़ 1935 में लगाए गए थे। इसके अलावा यहां पर जापानी परसीमोन फलदार पेड़ है, जिन पर बरसात के दिनों में फल आता है।
विज्ञापन

कंपनी बाग में आड़ू और आम की कई प्रजातियां विकसित की गईं। जो आज भी देश भर के बागवानों को भा रही है। इसके अलावा यहां की केंद्रीय फल पौधे उत्पादन पौधशाला भी स्थापित की गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलों के पौधे तैयार किए जाते हैं। इनमें आम, अमरूद, लीची, आड़ू, लोकाट, पुलम, नाशपाती, कटहल, जामुन, पपीता, नींबू, किन्नो आदि की उन्नतशील प्रजातियों की पौध शामिल हैं। उच्च गुणवत्ता वाले पौधे बागवानों को उपलब्ध कराए जाते हैं। इन दिनों कंपनी बाग में विदेशी प्रजाति के पेड़ लुकमा पर फलों की बहार आई हुई है। इस फल को एग फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। लुकमा के पेड़ पर नारंगी पीले रंग के फल लगते हैं। चीकू के आकार का इस फल का खाने योग्य भाग मीठा होता है। उबले अंडे की जर्दी जैसा दिखने के चलते इसे एग फ्रूट भी कहा जाता है। इस फल में कार्बाेहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम, फासफोरस और सोडियम आदि खनिज तत्व होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते इसे सुपर फूड की श्रेणी में रखा जाता है।
विज्ञापन

कंपनी बाग में कई दुर्लभ पेड़ों के साथ ही कई विदेशी फलों के पेड़ भी लगे हैं। इन दिनों एक विदेशी प्रजाति के पेड़ लुकमा पर फल आ रहे हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते इस सुपर फूड भी कहा जा सकता है। इस पेड़ के फल पर नवंबर- दिसंबर में पकते हैं। हाल के वर्षों में इसके और पौधे भी रोपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed