फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you want to close BJP's shop then create brotherhood: Raine

भाजपा की दुकान बंद करना चाहते हो तो भाईचारा बनाओ : राइन

Sun, 03 Dec 2023 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
If you want to close BJP's shop then create brotherhood: Raine
सहारनपुर के दाबकी रोड ​स्थित सभागार में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन शमसुद्दीन राइन व  लोक सभा प्रभा
- कार्यकर्ता सम्मेलन में शमसुद्दीन राइन ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

- बोले, बसपा लीडर बनाती है, जबकि भाजपा, कांग्रेस, सपा लोगों को गुलाम बनाती है
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की दुकान बंद करना चाहते हो तो भाईचारा बनाओ। उन्होंने मंच से संदेश दिया कि बसपा राजनीतिक समझौता नहीं, सामाजिक समझौते पर विश्वास करती है। इसलिए यदि भाजपा की दुकान बंद करना चाहते हो तो भाईचारा बनाओ। 2007 के विधान सभा चुनाव में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के फार्मूले की याद दिलाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
राइन ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। एक-एक कार्यकर्ता को कमर कस लेनी है। देश में दलितों, वंचितों, पिछड़ों और असहायों की आवाज यदि किसी ने उठाई है तो वह बहन मायावती हैं। बाबा साहब ने दलितों, मजलूमों, पिछड़ों और वंचितों को संविधान में अधिकार दिए, लेकिन उनको शासक बनाने का काम कांशीराम और मायावती ने किया। उन्होंने कहा कि बसपा सभी को लीडर बनाती है, जबकि भाजपा, कांग्रेस और सपा गुलाम।
विज्ञापन

फ्री राशन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों को रोजगार नहीं देती हैं, बल्कि पांच किलो राशन देकर गुलाम बनाए रखना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हिंदुओं को मुस्लिमों का डर दिखाकर और सपा मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाकर चुनाव लड़ते हैं, जबकि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चुनाव लड़ने पर विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी आगामी चुनाव में सभी को साथ लेकर तथा राजनीतिक समझौता न कर सामाजिक समझौता करने पर विश्वास करती है। पार्टी में जिसकी जितनी संख्या भारी होगी उसकी उतनी ही हिस्सेदारी होगी। सम्मेलन में मंडल कोर्डिनेटर नरेश गौतम, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, अजब सिंह, एस आलम, कोर्डिनेटर विनोद सहगल, मोहम्मद उस्मान, विकास, प्रताप सिंह, रविंद्र कश्यप, सज्जाद, ऋषिपाल गौतम, रईस मलिक, नरेश कुमार, वसीम आलम, नजम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed