फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you want to avoid dengue, keep the fridge and cooler clean too: Gaur

डेंगू से बचना है तो फ्रिज और कूलर को भी रखें साफ: गौड़

Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
If you want to avoid dengue, keep the fridge and cooler clean too: Gaur
सहारनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने कहा कि यदि डेंगू और मलेरिया से बचना है तो अपने घरों और घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना है। कूलर और फ्रिज को भी अच्छे से साफ रखें। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम में आयोजित बैठक में उन्होंने लोगों को बीमारी से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

स्वच्छता अपनाकर संस्कारवान बनें: नगरायुक्त
शिवांका गौड़ ने कहा कि बरसात में संचारी रोगों से स्वयं और अपने परिवार को बचाने के लिए जरूरी है कि गमलों, छत पर रखे खाली डिब्बों, टायरों में पानी जमा ना होने दें। बरसात में कूलर से पानी निकाल देना चाहिए। बताया कि डेंगू का मच्छर 27 डिग्री तापमान व 72 प्रतिशत आर्र्दता के वातावरण में पनपता है, जो अक्सर कूलर यहां तक कि फ्रिज की पीछे की प्लेट में जमा पानी में भी उसे मिल जाता है। उन्होंने निगम अधिकारियों से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम के बारे में पूछा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल ने बताया कि पूरे शहर में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराई जा रही है तथा साफ सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि कहीं नालियों में पानी न रुकने पाए। उन्होंने युद्ध स्तर पर गंदगी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में उप नगरायुक्त दिनेश यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, सफाई निरीक्षक सुधाकर, नीरज, अमरीश, आनंद, महेश चंद राणा, आशीष, नत्थीलाल, चंद्रपाल व जलकल विभाग के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रमदान कर सफाई की
सहारनपुर। नगर को साफ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निगम के पार्क में श्रमदान करते हुए सफाई की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता मानव संस्कृति की पहचान है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से साफ-सफाई के प्रति सजग बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने घर को साफ रखेंगे तो हमारा मोहल्ला या कॉलोनी भी स्वत: साफ हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed