फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you live life, you will do business, traders said on weekly detention

जीवन रहेगा तो करेंगे व्यापार, साप्ताहिक बंदी पर बोले व्यापारी

Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
If you live life, you will do business, traders said on weekly detention
रवि जुनेजा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक साप्ताहिक कर्फ्यू को लेकर व्यापारी संगठनों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए वे हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं, लेकिन इसे लंबा नहीं खिंचना चाहिए। इसके लंबा खिंचने से व्यापारियों पर विपरीत असर पडे़गा।
विज्ञापन

कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदमों का व्यापारी समाज समर्थन करेगा। शनिवार रात से सोमवार तक ही बंदी रहेगी, लेकिन मंगलवार को बाजार खुलने की संभावना है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।-- दिनेश सेठी, सदस्य उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड।
विज्ञापन

यदि रविवार को बंदी रहती है तो मंगलवार को बाजार खुलना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर कारोबार पर विपरीत असर पड़ना तय है। कारोबार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है।--गौतम शंकर सिंघल, अध्यक्ष, कोर्ट रोड सराफा व्यापारी एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सरकार के निर्णय के साथ हैं। क्योंकि जीवन भी उतना ही जरूरी है जितना व्यापार। बंदी के समय का उपयोग सैनिटाइजेशन के लिए किया जाना चाहिए। शासन प्रशासन को कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती कराना चाहिए।-- रोहित घई, महानगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल)।

रविवार को बाजार में देहात से बड़ी संख्या में ग्राहक शहर में आते हैं। इस दिन बंदी रखने से व्यापार पर बेहद बुरा असर पडे़गा। व्यापारी अब बंदी को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। पहले लगे लॉकडाउन ने कारोबारियों की आर्थिक हालत खराब कर रखी है। इसे लंबा नहीं खींचना चाहिए। -- रवि जुनेजा, वरिष्ठ व्यापारी नेता।

व्यापारी दिनेश सेठी

व्यापारी दिनेश सेठी- फोटो : SAHARANPUR

सर्राफ गौतम शंकर सिंघल

सर्राफ गौतम शंकर सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

व्यापारी रोहित घई

व्यापारी रोहित घई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed