फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If you have time, Jagdamba will also come to the house of the poor.

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे निर्धन के घर भी आ जाना

Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
If you have time, Jagdamba will also come to the house of the poor.
गंगोह में आयोजित मां भगवती जागरण में सजा मां का दरबार - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। मां भगवती जागरण में भजन गायकों ने भक्ति का ऐसा समां बांधा की श्रद्धालु देर रात तक माता के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

कॉलेज रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित भगवती जागरण में डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सपत्नीक सुषमा देवी के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित की। डॉ. विभोर दक्ष और डॉ. वंदना दक्ष ने मां को चुनरी अर्पित की। डॉ. सार्थक दक्ष व शिवांगी दक्ष ने अन्य देवगणों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व आचार्य अनुज व अनिल की देखरेख में नव ग्रह देवों और गणपति महाराज का आह्वान पूजन किया गया। पीयूष गोयल ने गणपति महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है भजन प्रस्तुत कर कीर्तन की शुरूआत की। जागो ज्वाला माई जागो मां जागो, पलकों का घर तैयार सांवरे, कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना की प्रस्तुति से अंकित अग्रवाल, राकेश गोयल, लक्खा शाहपुरिया, मनोज धाल ने लोगों का मन मोह लिया। मुरारीलाल बजाज ने माता तारा रानी की कथा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed