{"_id":"5eebad348ebc3e433324c740","slug":"if-you-follow-the-rules-somewhere-then-there-is-violation-saharanpur-news-mrt487060340","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बदला काम करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बदला काम करने का तरीका
विज्ञापन
हसील सदर स्थित कार्यालय में मास्क लगाकर कार्यालय में बैठकर काम करते उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सि?
- फोटो : SAHARANPUR
कहीं नियमों का पालन, तो कहीं दिखा उल्लंघन
सहारनपुर। कोरोना काल ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। सरकारी कार्यालयों में काम करने का तरीका भी बदला है। अमर उजाला ने पड़ताल की तो कहीं नियमों का पालन होता नजर आया तो कहीं उल्लंघन। कार्यालय में आने वाले लोग भी लापरवाह नजर आए। कुछ तो बिना मास्क लगाए ही पहुंच गए। कुछ कर्मचारी भी बिना मास्क दिखे।
सुबह 11:00 बजे, सदर तहसील कार्यालय
एसडीएम सदर के कार्यालय में कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। सभी ने मास्क लगा रखे थे। लोगों के हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन फरियादी लापरवाह दिखे। कई तो बिना मास्क लगाए आए थे।
11:20 बजे, नगर मजिस्ट्रेट आफिस
नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय कर्मचारी मास्क लगाकर काम करते नजर आए। फरियाद लेकर आने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते दिखे। कर्मचारी इनसे सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
12:15 बजे, जिलाधिकारी कार्यालय
जिलाधिकारी कार्यालय में कर्मचारी और अधिकारी सोशल डिस्टेंस का पालन और मास्क लगाकर काम करते नजर आए। यहां अलग-अलग केबिन में कर्मचारी बैठे थे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह मास्क लगाकर एक-एक व्यक्ति की समस्या सुन रहे थे।
12:50 बजे, विकास भवन
विकास भवन के सभी कार्यालयों के बाहर फरियादी बैठे हुए थे। कुछ ने मास्क लगा रखे थे तो कोई बिना मास्क लगाए ही पहुंचा था।
1:00 बजे, जिला विकास अधिकारी कार्यालय
विकास भवन में जिला विकास अधिकारी के कार्यालय में कुछ कर्मचारी बिना मास्क लगाए बैठे थे। हालांकि, जब कोई व्यक्ति अंदर आता था तो वह मास्क लगा लेते थे। जैसे ही कैमरा चला तो कर्मचारियों ने आनन-फानन में मास्क लगा लिया।
1:15 बजे, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय
विकास भवन में सीडीओ प्रणय सिंह अपने कार्यालय में समस्याएं सुन रहे थे। इसी तरह जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय, जिला पशुपालन विभाग, बाल विकास कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कहीं पर कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे तो कहीं उल्लंघन नजर आया।
वर्जन
पूरे जनपद में सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सरकार की गाइड लाइन का भी पालन कराया जा रहा है। अगर कहीं पर लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
-अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करते नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुम- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करते अपर जिलाधिकारी वित्त एवं- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करते जिलाधिकार- फोटो : SAHARANPUR