{"_id":"6484cd86adaf87ec75094b44","slug":"if-there-was-no-hearing-then-the-farmers-cleaned-and-dug-themselves-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3987-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं हुई सुनवाई तो किसानों ने खुद की सफाई और खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं हुई सुनवाई तो किसानों ने खुद की सफाई और खोदाई
Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के गांव घसौती में माईनर की खुदाई करते किसान
रामपुर मनिहारान। रेडी रजबहे से निकल रहे माइनर में पानी नहीं आने की समस्या को लेकर तहसील प्रशासन व सिंचाई विभाग को ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने माइनर को खुद सफाई का बीड़ा उठाया है। किसानों का कहना है कि प्रशासन से निराश होकर वे खुद अब माइनर की खुदाई कर रहे हैं।
भाकियू पथिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी घसौती और नीरज चौधरी, सुरेंद्र, सिताब सिंह, मुकेश, राजेश शर्मा, नाथीराम, सिघा, तिरेश, बिजेंद्र, सुखबीर सिंह, उमेश, तरूण, अशोक, रितेश, साधुराम आदि ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर रेडी मलकपुर से निकलने वाले रजबहे में घास आदि होने के कारण्सौ ती तक बहुत कम मात्रा में पानी आ रहा है। शिकायतों के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर घसौती माइनर की करीब एक किलोमीटर तक की सफाई व खोदाई खुद की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने तय किया है कि वे प्रतिदिन एक किलोमीटर की सफाई व खोदाई खुद मिलजुल कर करेंगे।
उधर सिंचाई विभाग के एसडीओ चंद्रमोहन प्रसाद ने बताया कि किसानों की समस्या के निदान के लिए रजबहे में जिस जगह पर पानी रुका हुआ है उसमें आज ही मशीन लगाई गई है। जल्द ही पानी घसौती तक पहुंच जाएगा।