फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If there is no boring, then there is no pipeline laid anywhere.

Saharanpur News: कहीं बोरिंग नहीं हुआ तो कहीं नहीं बिछी पाइप लाइन

Sun, 26 Mar 2023 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
If there is no boring, then there is no pipeline laid anywhere.
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

- परवान नहीं चढ़ सकी हर घर जल-हर घर नल योजना
- पहले चरण में 126 ग्राम पंचायतों में होने थे बोरिंग
अमर उजाला पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल-हर घर नल योजना एक वर्ष बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई है। जिले की 884 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में 126 ग्राम पंचायतों में नलकूप बोरिंग कर पाइप लाइन बिछाकर घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाना था, लेकिन ज्यादातर गांवों में काम अधर में लटका है। कहीं बोरिंग नहीं हुआ तो कहीं पाइप लाइन ही नहीं बिछी है।
योजना संचालित हुए एक वर्ष बीत गया है। 126 ग्राम पंचायतों में काफी जगहों पर तो बोरिंग भी नहीं हो सका है। कुछ जगह पर जमीन का चयन नहीं हुआ। पाइप लाइन बिछाई गई तो कनेक्शन नहीं हुए। इसके चलते सड़कें खुदी पड़ी हैं और लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अमर उजाला ने इन गांवों की पड़ताल की तो कहीं पर भी कार्य पूरा हुआ नहीं मिला।
विज्ञापन

सिर्फ ट्रायल के समय आया पानी
नागल ब्लाॅक के गांव साधारणसिर निवासी तेल्लूराम का कहना है कि पिछले एक साल से गांव में टंकी का कार्य चल रहा है। गांव की सड़क खोदकर पाइप भी डाल दिए गए हैं। ढाई माह पूर्व ट्रायल के दौरान एक बार कुछ घरों में पानी आया था, लेकिन उसके बाद आज तक पानी नहीं आया है। ग्राम प्रधान पति रविंद्र ने बताया कि गांव में कुछ लोगों के पानी के कनेक्शन हुए हैं, लेकिन टंकी नहीं चल रही है। क्षेत्र के ही गांव दघेड़ा, गांगनौली और नन्हेडा बुड्ढाखेड़ा निवासी सोनी चौधरी, गुलजार अहमद और मो. फैसल का कहना है कि कार्य धीमी गति से चल रहा है। कई जगह सड़कें खुदी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह से पड़ी है बजरी, नहीं हुआ बोरिंग
रामपुर मनिहारान ब्लॉक के गांव चकवाली निवासी मो. तालिब ने बताया कि चार माह पूर्व बोरिंग के लिए बजरी लाकर डाली गई थी। मशीन भी आ गई थी, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीण अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। गांव मियानगी में पाइप लाइन का काम एक माह पूर्व पूरा हो गया था, लेकिन अभी तक किसी भी ग्रामीण के घर में कनेक्शन नहीं हुआ है। पाइप बिछाने के बाद खुदी हुई सड़कों को भी ठीक नहीं कराया गया। ब्लाॅक सढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत धौलरा में अभी तक केवल बोरिंग के लिए जमीन ही चिह्नित नहीं हो सकी है। बजरी, मशीन और पाइप तो आ गए हैं, लेकिन बोरिंग नहीं हुआ है। अंकित चौधरी, रोहित, विनोद कुमार, समय सिंह का कहना है कि गांव में योजना की तरफ अधिकारियों का ध्यान नहीं है। बलियाखेड़ी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कोलकी कलां में अभी तक केवल बोरिंग हो सका है। न तो पाइप लाइन बिछाई जा सकी है और न ही ओवरहेड टैंक बना है। इसी ही स्थिति अनेक ग्राम पंचायतों की है।


अभी कार्य चल रहा है। कई जगहों पर कार्य पूरा भी हो गया है। वहां जल्द लोगों को शुद्घ पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को भी निर्देश दिए गए हैं। टूटी सड़कों भी ठीक कराया जाएगा। इसको लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed