{"_id":"69a1f22edc15d0d2810cb9b9","slug":"if-there-is-a-park-in-front-of-the-house-or-a-road-on-both-sides-the-registration-will-be-expensive-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-170316-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर के सामने पार्क या दोनों ओर सड़क तो रजिस्ट्री होगी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर के सामने पार्क या दोनों ओर सड़क तो रजिस्ट्री होगी महंगी
Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में नए वित्तीय वर्ष के लिए सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए सर्किल रेट का निर्धारण नए मानकों और प्रारूप पर होगा। यदि घर के आगे पार्क है या घर के दोनों, तीनों ओर सड़क है तो बैनामे कराते समय कुछ अधिक जेब ढीली करनी होगी। नए रेट एक अप्रैल से लागू होंगे।
जिले में पिछले वर्ष 30 अप्रैल को सर्किल रेट(कलेक्टर दर) सूची जारी की गई थी। संपत्ति मूल्यांकन की पद्धति में विभिन्नता के चलते सर्किल रेट में भिन्नता आ जाती है। साथ ही अन्य कई परेशानियों को देखते हुए इस बार नए प्रारूप और मानकों पर सर्किल रेट तय किए जाएंगे। इसके लिए प्रारूप बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों से नए खसरावार सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। नए सर्किल रेट एक अप्रैल से लागू होंगे। नए मानकों के तहत यदि प्लॉट के दो या दो से अधिक साइड में सड़क है, तो सबसे महंगी सड़क की दर के अनुसार सर्किल रेट की गणना की जाएगी।
उस पर 15 फीसदी अधिक अतिरिक्त मूल्य लगेगा। यदि किसी प्लॉट या आवास के सामने पार्क है तो उसकी कीमत करीब दस फीसदी बढ़ जाएगी। प्लॉट पार्क के सामने हैं और कोने का है तो उसके मूल्य में 25 फीसदी की बढ़ोतरी मानी जाएगी। इसके अलावा कृषि भूमि के मूल्यांकन के लिए सेगमेंट रोड व अन्य सड़कों के आधार पर अलग-अलग फैक्टर तय किए जाएंगे। यदि किसी जमीन के साथ उस पर पेड़ मसलन सागौन, शीशम, आम आदि और बोरवेल या कुंआ है तो उसका अलग से मूल्यांकन होगा। इसके साथ नए प्रारूप में करीब 60 प्रकार के प्रकार विलेख जैसे गोदनामा, तलाक, दानपत्र, लीज और पावर अटार्नी जैसे विलेखों के दस्तावेज भी सूचीबद्ध होंगे।
विज्ञापन
- यह रेट है वर्तमान में लागू
कोर्ट रोड आवासीय - 1.38 लाख
कोर्ट रोड व्यावसायिक - 2.60 लाख
अहमद बाग आवासीय - 1.65 लाख
अहमद बाग व्यावसायिक - 2.80 लाख
कलक्ट्रेट से हसनपुर आवासीय - 1.40 लाख
कलक्ट्रेट से हसनपुर व्यावसायिक - 2.18 लाख
हसनपुर से शक्ति पेट्रोल पंप आवासीय - एक लाख
हसनपुर से शक्ति पेट्रोल पंप व्यावसायिक - 1.60 लाख
शक्ति पेट्रोल पंप से पार्श्वनाथ आवासीय - 65 हजार
शक्ति पेट्रोल पंप से पार्श्वनाथ व्यावसायिक - 1.40 लाख
पैरामाउंट कॉलोनी - 35 हजार
जैन कॉलेज रोड - 96 हजार
-- -- -- --
जिले में नए सर्किल रेट को तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार नए मानक और प्रारूप पर सर्किल रेट तय होंगे। सभी निबंधक कार्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। नए रेट एक अप्रैल से प्रभावी होंगे।
- बृजेश चौधरी, एआईजी स्टांप