{"_id":"5fac25e88ebc3e9bc3697075","slug":"if-the-purchase-of-paddy-has-not-started-in-two-days-the-movement-saharanpur-news-mrt51050000","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान क्रय केंद्र पर दस दिन से तौल बंद होने पर भाकियू ने दिया धरना
चिलकाना। चिलकाना में पीसीएफ के धान क्रय केंद्र पर 10 दिन से धान की खरीद न होने से खफा भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा यदि दो दिन में धान की खरीद शुरू नहीं हुई, तो वह यहां पुन: धरना, प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
बुधवार को भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष चौधरी भीम सिंह के नेतृत्व में किसान मंडी समिति परिसर स्थित धान खरीद केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने वहां मौजूद खरीद केंद्र के सचिव से जानकारी ली। चौधरी भीम सिंह ने कहा कि किसान यहां प्रतिदिन धान लेकर आ रहे हैं, लेकिन उनके धान की तुलाई नहीं हो रही है। सचिव ने कहा कि केंद्र पर धान रखने को जगह नहीं है। जब तक यह धान यहां से उठाया नहीं जाएगा, तब तक धान नहीं खरीदा जाएगा। भाकियू नेताओं ने एसडीएम तथा पीसीएफ के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने दो दिन में खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया। तहसील उपाध्यक्ष भीम सिंह ने कहा यदि दो दिन में धान की खरीद को शुरू नहीं किया, तो किसान यूनियन के लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसमें रामनाथ सैनी, चौधरी असलम, चौधरी नरेंद्र, सुशील कुमार, अलताफ, भरत सिंह, जयपाल, अल्लादिया, राज कुमार, कुसुम चंद, बबलू आदि रहे।