{"_id":"605cd22a8ebc3ec8be55620c","slug":"if-the-problems-are-not-resolved-then-the-farmers-will-agitate-saharanpur-news-mrt531709273","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान
विज्ञापन
बड़गांव के अंबेहटा चांद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें नहीं तो दिल्ली के साथ-साथ यहां भी आंदोलन झेलने को तैयार रहें।
अंबेहटा चांद स्थित सीएचसी परिसर में आहूत महापंचायत में पूरण सिंह राणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने छह करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई, लेकिन यहां तीन वर्ष बाद भी विभाग द्वारा एक भी चिकित्सक तैनात नहीं किया गया। क्षेत्र से गुजर रही हिंडन नदी के प्रदूषित जल के कारण क्षेत्र की जनता विभिन्न बीमारियों से बेमौत मर रही है, लेकिन नदी किनारे बसे किसी भी गांव में स्वच्छ पानी नहीं मिल पाया। बिजली के बिलों में अनाप शनाप बिल दर्शा कर वसूली की जा रही है। गागनौली चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष अजब सिंह ने कहा कि सहारनपुर-मल्हीपुर-बड़गांव मार्ग को आधा अधूरा छोड़ कर लोक निर्माण विभाग गहरी नींद सो रहा है।
महापंचायत में पहुंचे एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा को अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अंबेहटा चांद में ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। भारतीय किसान संगठन के श्यामवीर प्रधान, कल्याण सिंह, सोनू राणा, कुशलपाल सिंह, राजेन्द्र राणा, घसीटू, नेपाल, बृह्मदत्त, यशवीर सिंह रहे। अध्यक्षता घासीराम सोम व संचालन विकास राणा ने किया।