{"_id":"57bc9a404f1c1b2926d4fe18","slug":"if-the-prisoner-has-been-cut-open-in-the-store-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी में दुकान खुली मिली तो कट गया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी में दुकान खुली मिली तो कट गया चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुकान खुली होने पर कटता चालान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में प्रशासनिक टीम ने शहर में साप्ताहिक बंदी के दिन खुली मिली 39 दुकानों के चालान काटे तथा भविष्य में खुली मिलने पर चालान के साथ दुकान के बाहर रखे सामान को भी जब्त करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट हरि शंकर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में दर्जनों दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुली मिली। टीम ने साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुल रहीं दुकानों का एक ओर से चालान काटना शुरू कर दिया।
जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। इस अभियान की शुरुआत कोर्ट रोड से की गई। चालान काटने की प्रक्रिया शुरू होते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद कर दी और खिसकने लगे।
विज्ञापन
कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया और दूसरी दुकानों के खुले होने पर उलाहना दिया। लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनीं। यही नहीं सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने चेतावनी दी कि भविष्य में साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुली मिलीं तो दुकान के बाहर रखे सामान को भी जब्त कर लिया जाएगा।
टीम ने कोर्ट रोड के बाद, नेहरू मार्केट, चिलकाना रोड पर भी साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों का चालान किया और हिदायत दी। टीम ने मंगलवार को कुल 39 दुकानों के चालान काटे। उनके साथ असिस्टेंट लेबर कमिश्नर बीएम शर्मा भी मौजूद रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर का कहना है कि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें नहीं खुलने दी जाएंगी। कुछ दुकानदार विरोध जता रहे थे। लेकिन सभी को समझा दिया गया है। एक दिन के लिए बाजार पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे।