फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the exploitation is not stopped, the officers will not be allowed to sit in the offices

शोषण नहीं रूका तो अफसरों को दफ्तरों में नहीं देंगे बैठने

Thu, 10 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
If the exploitation is not stopped, the officers will not be allowed to sit in the offices
गंगोह में कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू की मासिक पंचायत में विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ खासा आक्रोश दिखाई दिया। नकुड़ तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि यदि विद्युत निगम के अधिकारियों ने किसानों और मजदूरों का शोषण करना बंद नहीं किया तो उन्हें भाकियू दफ्तरों में भी बैठने नहीं देगी।
विज्ञापन

नगर के सलारपुरा मार्ग स्थित लोनिवि डाक परिसर में आहूत मासिक पंचायत में किसानों ने विद्युत निगम द्वारा दर्ज फर्जी एफआईआर पर अंकुश, नगर और देहात में नशीले पदार्थों और सट्टे पर रोक, नगर में फैले अतिक्रमण को हटाने, दूधला रोड पर कई माह पूर्व हुई चोरियों का जल्द खुलासा, क्षेत्र में बुखार के प्रकोप से ग्रस्त गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर लगाने आदि की मांगें उठाई। नकुड़ तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि किसानों ही हालत बद से बदतर होती जा रही है, लेकिन सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जैसे कंपनियां अपने उत्पाद कीमत स्वयं निर्धारित करती है, उसी प्रकार किसानों को भी अपनी फसलों का वाजिब दाम निर्धारित करने का हक होना चाहिए। यदि जल्द ही किसानों को ब्याज समेत गन्ना भुगतान नहीं मिला तो भाकियू सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर कार्य करें। यदि किसी कार्यकर्ता को कोई समस्या है तो वह बेझिझक बता सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसकी अध्यक्षता ध्यान सिंह बीनपुर ने की। संचालन सुलेख चंद ने किया। इस तहसील प्रवक्ता अरविंद उमरपुर, नगर अध्यक्ष मेहरबान, चौधरी कय्यूम, बिट्टू चौधरी, पराग, भोपाल, मीर हसन, शहजाद, अमित चौधरी, नवतेज सिंह, विकास, ओमपाल सिंह, मोनी चौधरी, नाथीराम, प्रताप सिंह, बबलू आदि रहे। पंचायत में पहुंचे कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह को डीएम के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed