फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the development is well planned... then the city should be decorated

सुनियोजित हो विकास... तो संवर जाए शहर

Sat, 30 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
If the development is well planned... then the city should be decorated
- सहारनपुर में घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक बनाई जा रही स्मार्ट रोड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देश में शहरीकरण तेजी से बढ़ा है। इसके तहत शहर के चारों तरफ कॉलोनियां विकसित हुई हैं, लेकिन अभी सुनियोजित विकास का सपना अधूरा है। प्लानिंग खूब हो रही हैं, लेकिन धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। अतिक्रमण हटता नहीं है तो यातायात व्यवस्था भी बेपटरी रहती है। आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक भवनों का निर्माण बदस्तूर है। शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत अनेक कार्य होने हैं, जो रफ्तार पकड़ें तो सहारनपुर शहर अलग ही रूप में नजर आएगा। पेश है शहर की स्थिति पर रिपोर्ट...
विज्ञापन

तैयार की जा रही महायोजना 2031
शहर के सुनियोजित विकास के लिए महायोजना 2031 तैयार की जा रही है। महायोजना में सहारनपुर विकास प्राधिकरण के आसपास के 144 गांव को शामिल किया गया है। भविष्य के जनसंख्या और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर यह तैयार होगी। बाईपास पर सेटेलाइट बस अड्डा, ग्राम देवला से चुन्हेटी तक बाईपास अथवा रिंग रोड, दर्पण टाकिज, कल्पना टाकिज से ट्रैफिक डायवर्ट, मुख्य सड़कों की चौड़ाई, पार्किंग प्लाजा, मल्टी लेवल पार्किंग, वर्कशॉप, बस स्टॉप आदि इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में होने हैं यह कार्य
इंटीग्रेटेडकमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शहर में सिटी सर्विलांस सिस्टम विकसित होना है। उसके तहत 960 कैमरे लगेंगे। कैमरों के जरिये वाहनों के नंबर तक ट्रेस हो सकेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी विकसित होगा। इसके अलावा घंटाघर से चारों तरफ स्मार्ट रोड का निर्माण होना है। इस रोड पर विद्युत लाइनें भी अंडरग्राउंड होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये हैं चुनौतियां
- ट्रैफिक जाम जी का जंजाल बना है। ऐसा कोई रास्ता नहीं, जहां पर ट्रैफिक जाम ना लगता हो।
- बस अड्डे शहर से बाहर नहीं किए गए हैं। दोनों बस अड्डे शहर के बीच से ही संचालित हो रहे हैं।
- सड़कों से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। अतिक्रमण की वजह से चौड़ी सड़कें भी संकरी हो जाती हैं।
- आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक भवनों का निर्माण बेरोकटोक कराया जा रहा है।
- डलाव घरों से कचरा उठान में सुधार नहीं होने से अनेक स्थानों पर गंदगी रहती है।
संभव है समाधान
सड़क निर्माण और विकास कार्य तय समयसीमा पर पूर्ण कराए जाने चाहिए।
ऑटो, ई रिक्शा के संचालन का रूट निर्धारण प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
जमीन की तलाश कर दोनों बस अड्डों को शहर से बाहर स्थापित कराया जा सकता है।
विकसित होने वाली नई कालोनियों में सड़क, सीवर, पार्क आदि की व्यवस्था हो।
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था और बेहतर ढंग से लागू किया जाए।
फैक्ट फाइल
10 लाख से ज्यादा की आबादी है शहर में
1,32,000 भवन पंजीकृत हैं नगर निगम में
दो नेशनल हाईवे और दो स्टेट हाईवे जुड़ते हैं शहर से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed