फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If the demands are not accepted, we will take out a candle march on a dharna

मांगे नहीं मानी तो धरना देकर निकालेंगे कैंडल मार्च

Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not accepted, we will take out a candle march on a dharna
उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में पदाधिक - फोटो : SAHARANPUR
मांगें नहीं मानी तो धरना देकर निकालेंगे कैंडल मार्च
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 26 अगस्त तक डीए सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है।

बुधवार को आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि 26 अगस्त की दोपहर तीन बजे हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना दिया जाएगा। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकालकर अधिकारियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार डीए की घोषणा कर चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार के यहां मामला लंबित पड़ा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरेश दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार को तुरंत राज्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल सिंह राणा ने किया। इस दौरान मनोज रावत, सतीश कुमार गर्ग, मुमताज अली, यशपाल सिंह, संजय जैन, रमेश चंद्र शर्मा, उपकार सिंह, मुकेश त्यागी, संजीव वत्स, राजकुमार, तरुण भोला, संजीव कुमार शर्मा, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed