{"_id":"61a71503d97a9d68a2432c80","slug":"if-the-chief-minister-is-stopped-from-submitting-the-memorandum-then-the-asa-workers-will-show-black-flags-saharanpur-news-mrt566916019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से रोका तो काले झंडे दिखाएंगे आसपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से रोका तो काले झंडे दिखाएंगे आसपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज एडवोकेट ने कहा कि दो दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे के दौरान कार्यकर्ता उन्हें गुंडाराज, पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ और पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट की बेंच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। चेताया कि यदि प्रशासन ने ज्ञापन देने से रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने का काम करेंगे।
देहरादून रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में संदीप कांबोज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। किसानों और आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार पुलिस द्वारा जनता के उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग दुखी है। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता हर पीड़ित के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन सब समस्याओं को लेकर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। चेताया कि यदि स्थानीय प्रशासन ने ज्ञापन सौंपने नहीं दिया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गृह मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे।
इस दौरान उनके साथ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बेहट विनोद पेगवाल, रोबिन कर्णवाल, सचिन कांबोज, नितिन, सचिन, धर्मवीर, विकास सैनी, दानिश, सलमान आदि रहे।