फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If not, then the third wave itself will be responsible

नहीं माने तो तीसरी लहर के खुद होंगे जिम्मेदार

Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
If not, then the third wave itself will be responsible
सहारनपुर। साप्ताहिक बंदी पर शनिवार को महानगर के सभी बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर लोगों की खूब आवाजाही रही। कई जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन भी नजर आया। लापरवाही बरतने पर पुलिस ने लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। बाजार बंद होने के बावजूद सड़कों पर खूब आवाजाही हो रही है। यह स्थिति तब बनी है, जब कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसके बावजूद लोगों की मनमानी कम नहीं हो रही है। शनिवार को चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी खुली रही। इनके अलावा डेयरी, पैथोलॉजी लैब, चिकित्सकों के क्लीनिक खुले रहे, जिस वजह से सड़कों पर खूब आवाजाही रही। बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिकों के बाहर गाइडलाइन का उल्लंघन होता रहा। वहीं, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, दालमंडी पुल, अंबाला रोड, देहरादून रोड, चकराता मार्ग, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, नुमाइशकैंप और हकीकतनगर में बाजार बंद रहे। कहीं-कहीं पर व्यापारियों ने कुछ दुकानें भी खोली।
विज्ञापन

चलाया चेकिंग अभियान
शाम के समय पुलिस ने घंटाघर, कोर्ट रोड स्थित चंद्रनगर चौकी, हसनपुर चौक, नकुड़ तिराहा, नवाबगंज, चिलकाना रोड, शुगर मिल तिराहा सहित मुख्य चौराहों और मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले करीब 100 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि गाइडलाइन के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर के आसपास और मोहल्लों खुली दुकानें
साप्ताहिक बंदी के बावजूद घंटाघर के आसपास आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य तरह की दुकानें भी खुली रही। इसके अलावा मोहल्ला ढोलीखाल, नदीम कॉलोनी, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, खलासी लाइन, चंद्रनगर, मिशन कंपाउंड, हकीकतनगर, कंबोह का पुल, पुराना कलसिया रोड और खाताखेड़ी सहित कई जगहों पर दुकानें खुली हुई नजर आई। पुलिस के आने पर व्यापारी दुकान बंद कर गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद फिर से दुकानें खोल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed