फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If I won the case in Muslim chairman rejected

मुझमे मुसलमान देखा तो ठुकरा दी चेयरमैनी

Thu, 08 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
If I won the case in Muslim chairman rejected
मुझे उर्दू अकादमी का चेयरमैन बनाने के पीछे वजह यह नहीं थी कि मैं उर्दू जानता हूं, बल्कि वजह यह थी कि मैं मुसलमान हूं। यही वजह रही कि मैने बाद में चेयरमैन पद ठुकरा दिया। यह बात प्रख्यात शायर मुनव्वर राना ने कही।
विज्ञापन


वह एक होटल सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। राना मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित होने वाले मुशायरे में शामिल होने सहारनपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुनव्वर राना ने प्रदेश में उर्दू की बेहतरी के लिए सही कदम उठाए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रदेश की उर्दू अकादमी को गैरजरूरी बताया।

कहा कि अकादमी बना देने से उर्दू का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने अकादमी को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर गंभीर आरोप भी लगाए, जिसमें उन्होंने उर्दू अकादमी को अय्याशी का अड्डा तक कह डाला। यह भी कहा कि जिस दिन प्रदेश के मुसलमान सपा सरकार में शामिल मुस्लिम नेताओं के पीछे चलना छोड़ देंगे तथा लाल बत्ती वालों का गिरेबां पकड़ लेंगे, उसी दिन प्रदेश के मुस्लिमों के हालत सुधर जाएंगे। बिहार में भी मुस्लिमों के हालात सुधार के लिए उन्होंने यही फंडा अपनाने की सलाह मुस्लिमों को दी। उन्होंने यूपी के नेताओं पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आजादी से पहले नेता पैदा हुए थे, मगर अब नेता नहीं दलाल पैदा हो रहे हैं। उन्होंने टीवी पर प्रवचन देने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलानाओं को धर्म गुरु मानने से इंकार किया।
उनका कहना था कि यह लोग टीवी चैनलों में जाकर गिड़गिड़ाते हैं। टीवी पर बैठकर मुस्लिमों को धर्म का पाठ पढ़ाते हैं, जबकि खुद खड़े होकर लघुशंका करते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान एक ओर प्रख्यात शायर अनवर जलालपुरी भी मौजूद रहे।  उन्होंने भारत और पाकिस्तान के वर्तमान हालातों पर खुलकर बात की। कहा कि  भारत का दिल समंदर की तरह है, जिसमें हर कोई समा जाता है, मगर पाकिस्तान आज  तक मुजाहिदों को अपना नहीं सका है।

पार्टियों की 2017 की तैयारी है नोएडा प्रकरण
मुनव्वर राना ने ग्रेटर नोएडा में गोमांस के आरोप में हत्या कर दिए जाने की घटना के लिए राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इसे कुछ दलों की 2017 के विधान सभा चुुनावों की तैयारी का हिस्सा बताया। कहा कि गाय काटने वालों के साथ ही गाय बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि मां समान गाय को बेचना भी अपराध है। उन्होंने लव जेहाद आदि को भी राजनीतिक दलों की उपज बताया।


ओवैसी जैसे लोग कौम के हिमायती नहीं
राना ने मुस्लिम नेता ओवैसी बंधुओं को कौम का विरोधी करार दिया। कहा कि ऐसे लोग अपने बयानों की वजह से कौम का हिमायती बनने का नाटक करते हैं, जिसकी वजह से मुस्लिमों को नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने ओवैसी की संपत्ति पर भी सवाल उठाए। कहा कि ओवैसी के पिता की संपत्ति सौ करोड़ की थी, आज उनके पास दस हजार करोड़ की संपत्ति है। यदि वह यूपी में चुनाव लड़ना ही चाहते हैं तो पहले दो हजार करोड़ रुपये जमानत के तौर पर जमा कराएं। खाली बयानबाजी से जनता का बेवकूफ न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed