{"_id":"682393ab6c1ce080b304b366","slug":"if-house-tax-increases-by-more-than-10-percent-then-there-will-be-agitation-kanchal-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-149332-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 प्रतिशत से अधिक गृहकर बढ़ा तो होगा आंदोलन : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 प्रतिशत से अधिक गृहकर बढ़ा तो होगा आंदोलन : कंछल
Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में गृहकर में भारी इजाफा किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गृहकर में 10 फीसदी से अधिक वृद्धि की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
नवादा रोड स्थित वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन मक्कड़ के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 500 से 2000 गुणा तक गृहकर बढ़ाए जाने से व्यापारी समाज में भारी रोष व्याप्त है। इसे लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल दो मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिला था। इसमें आग्रह किया गया था कि 10 फीसदी से अधिक टैक्स न बढ़ाया जाए। व्यापार मंडल इससे अधिक गृहकर किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का रिटर्न लेट होने पर व्यापारियों से 18 प्रतिशत ब्याज लिया जाता है, जो काफी अधिक है। उन्होंने पंजीकृत व्यापारी का 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करने और व्यापारी पेंशन तीन हजार रुपये बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक करने सहित अन्य मांग भी की। इस दौरान वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन मक्कड़ आदि मौजूद रहे।