फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If dustbin is not kept in the shop then fine will be imposed

दुकान में डस्टबिन नहीं रखा तो लगेगा जुर्माना

Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
If dustbin is not kept in the shop then fine will be imposed
सहारनपुर। स्वच्छता को लेकर नगर निगम जल्द ही बाजारों में अभियान चलाने जा रहा है। निगम की टीमें दुकानों पर आएंगी। जिस भी दुकान में डस्टबिन नहीं होगा। उस दुकानदार से जुर्माना वसूला जाएगा। यदि कोई दुकानदार दुकान का कचरा सड़क या नाली में डालता है तो वह कचरा वापस दुकान में डाला जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

सफाई की समीक्षा करते हुए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि तीन साल से लोगों को निगम द्वारा तरह तरह से समझाया जा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी, निगम के प्रचार वाहन तथा बाजारों में घूम घूमकर निगम के अधिकारी भी अपील कर चुके हैं। मगर ज्यादातर लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। निगम ने बीते दिनों नालों की सफाई कराई, जिनमें लोगों ने फिर से कचरा भर दिया। नतीजा जलभराव रहा है। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकान का कचरा नालियों में डाल रहे हैं, जिनसे जुर्माना वसूला जाना जरूरी है। उन्होंने जल्द ही अभियान चलाकर दुकानों में डस्टबिन होने या नहीं होने का पता लगाने तथा डस्टबिन नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सभी सफाई निरीक्षक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed