फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If crop residue is burnt then you will not get the benefit of schemes

फसल अवशेष जलाया तो नहीं मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ

Sat, 05 Nov 2022 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
If crop residue is burnt then you will not get the benefit of schemes
- जनपद में अब तक फसल अवशेष जलाने की दर्ज की गईं 12 घटनाएं
विज्ञापन

- प्रति घटना लगाया गया 2500 रुपये जुर्माना
संवाद न्यूूज एजेंसी
सहारनपुर। पराली और गन्ने की पत्तियों को जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। फसल अवशेष जलाने पर अब न सिर्फ जुर्माना लगेगा बल्कि संबंधित किसानों को कृषि विभाग की अनुदान वाली विभिन्न योजनाओं के लाभ से भी वंचित रखा जाएगा।
फसल अवशेष को जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कृषि विभाग सख्त हो गया है। धान और गन्ने की फसल को काटने के बाद किसान आमतौर पर पराली एवं गन्ने की पत्तियों को जलाकर खेत को रबी की फसलों की बोवाई के लिए तैयार करते हैं। कृषि विभाग फसल अवशेष को जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक करने से लेकर जुर्माने तक की कार्रवाई कर रहा है। इसमें पहली बार फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। नए निर्देश के अनुसार तीन बार फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले किसान को कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी अनुदान की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में अब तक फसल अवशेष जलाने की 12 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इस सभी घटनाओं में 2500 रुपये प्रति घटना की दर से संबंधित पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

---------
फसल अवशेष जलाना भूमि के लिए नुकसानदायक
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा का कहना है कि पराली और गन्ने की पत्तियों को जलाना मृदा स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इससे मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। इसलिए किसानों को फसल अवशेष जलाने की बजाए उसे कृषि यंत्रों की सहायता से मिट्टी में मिला देना चाहिए। इससे मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा में इजाफा होगा। जिससे भूमि का स्वास्थ्य सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
-- वर्जन --
फसल अवशेष को जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। फसल अवशेष जलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 12 घटनाओं में करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऐसे किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न अनुदान वाली योजनों के लाभ से भी वंचित रखा जाएगा। -- डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed