फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   If conditions do not improve then dengue will wreak havoc

हालात नहीं सुधरे तो फिर कहर बरपाएगा डेंगू

Fri, 02 Oct 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
If conditions do not improve then dengue will wreak havoc
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के एक चिकित्सक और एक अन्य चिकित्सक के दो बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हर साल डेंगू कहर बरपाता है, जब तक स्वास्थ्य विभाग हरकत में आता है, तब तक बीमारी पांव पसार जाती है। बीते वर्ष डेंगू से बड़ी संख्या में जान गई थी, उससे विभाग ने क्या सीख ली और क्या एहतियाती कदम उठाए, इसकी पड़ताल के लिए अमर उजाला टीम बेहट रोड के गांव चकदेवली पहुंची, जहां हालात बीते वर्ष से भी खराब नजर आए।
गांव चकदेवली में बीते वर्ष 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। डेंगू और मलेरिया फैलने का कारण जलजमाव बताया गया था। नगर निगम के अधिकारी भी गांव पहुंचे थे और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के आश्वासन दिए थे। मगर हकीकत में गांव में कुछ नहीं बदला है। गांव की गलियों पर घुटनों तक पानी है, जिसमें खूब मच्छर पनप रहे हैं। सफाई नहीं होने से कीचड़ भरा हुआ है। ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक लोगों को बुखार की शिकायत है, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों में दहशत है। राकेश ने भी नगर निगम पर जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाने का आरोप लगाया। वहीं, छुटमलपुर के गांव बेहड़ा संदल सिंह में भी बीते वर्ष करीब 20 लोगों की जान चली गई थी। इस गांव में भी इस बार डेंगू से बचाव को अभी कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

------ ------
डेंगू से हरकत में आया चिकित्सा विभाग
डेंगू के मामले सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है। प्रमुख अधीक्षक (चिकित्सा) डॉ. एसएस लाल ने बताया कि जिला अस्पताल में 12 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा बर्न वार्ड में 18 बेड के एक वार्ड को आरक्षित किया गया है। वार्ड के लिए डॉ. अनिल वोहरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू की जांच के लिए किट भी मंगा ली गई हैं। उधर, लैब में डेंगू की जांच के लिए मरीज आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ वर्जन
डेंगू और मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए गांव-गांव में नालियों में एंटी लार्वा और फुंका हुआ डीजल डाला जा रहा है। फॉगिंग भी कराई जा रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चल रहा है।

- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
------ वर्जन
चकदेवली में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाला निर्माण स्वीकृत हो गया है। जल्द ही नाला निर्माण पूर्ण होने के बाद गांव से जलभराव की समस्या दूर होगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed