{"_id":"6429c0ea82f32b8bc00fb594","slug":"identification-of-male-skeleton-found-in-the-field-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-229-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खेत में मिले नर कंकाल की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खेत में मिले नर कंकाल की हुई पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक सप्ताह पूर्व थाना सरसावा क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में मिला नर कंकाल गांव मानकमऊ के युवक का निकला, जो जनवरी माह में लापता हो गया था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।
थाना सरसावा के गांव बुढेड़ा में एक गन्ने के खेत में एक सप्ताह पूर्व एक नर कंकाल बरामद हुआ था। उस समय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अब एक सप्ताह बाद कंकाल के पास से मिले कपड़ों और लाइटर के आधार पर मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त शाहनवाज पुत्र इस्लाम निवासी मानकमऊ के रूप में की। परिजनों ने बताया कि जनवरी माह से शाहनवाज लापता चल रहा था। उस समय भी कुछ संदिग्धों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। अब मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने फिर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जल्द ही पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठा देगी ।
विज्ञापन