{"_id":"64ea4e004d29821677012ac4","slug":"identification-of-laborer-who-died-in-firecrackers-factory-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-8319-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पटाखा फैक्टरी मे जलकर मरे मजदूर की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पटाखा फैक्टरी मे जलकर मरे मजदूर की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
छजपुरा की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद बिखरा पड़ा सामान। श्रोत-पुलिस
सिद्वार्थनगर का प्रेमप्रकाश था मृतक
साथी मजदूरों ने की पहचान, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
गागलहेड़ी। पटाखा फैक्टरी में लगी आग में जलकर मरे व्यक्ति की शिनाख्त सिद्वार्थनगर जिले के प्रेमप्रकाश 40 के रुप में हुई है। वह फैक्टरी में काम करता था। सूचना पर उसके परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा।बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव छजपुरा में अनिल लाम्बा की पटाखा फैक्टरी है। शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्टरी में आग लग गई थी। आग लगने से वहां रखे पटाखों ने भी आग पकड़ ली। तेज धमाके होने के कारण फैक्टरी की टीम शेड हवा में उड़ गई। आस पास के गांवों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया था। फैक्टरी में काम करने वाले कई लोग झुलस गए थे तथा एक की जलने से मौत हो गई थी। रात के वक्त मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में साथी मजदूरों ने उसकी पहचान प्रेम प्रकाश पुत्र अमरनाथ निवासी गांव नरहई बुजुर्ग थाना बासी सिद्धार्थ नगर के रूप में की।
प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि प्रेम प्रकाश गागलहेड़ी के पास स्थित दिनारपुर गांव में किराए पर रह रहा था। सूचना पर उसके परिजन भी आ गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्गेश