फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ICMR team took samples to test antibodies

एंटीबॉडी की जांच के लिए आईसीएमआर की टीम ने लिए नमूने

Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
ICMR team took samples to test antibodies
सहारनपुर। लोगों में एंटीबॉडी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) की जांच के लिए आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) की टीम एक बार फिर सहारनपुर पहुंची है। 18 सदस्य टीम ने स्थानीय लैब टेक्नीशियनों को लेकर 11 टीमें तैयार की, जिन्होंने जिले भर में जाकर 500 लोगों के खून के नमूने लिए।
विज्ञापन

आईसीएमआर की टीम सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अखिल टंडन, कोरोना सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ के साथ बैठक की। इसके बाद वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला, पब्लिक प्राइवेट कोर्डिनेटर परविंदर यादव, जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार, फार्मासिस्ट संदीप मौर्या, टीबी कार्यालय वरिष्ठ लिपिक अरविंद शर्मा, टीबी अकाउंटेंट सजनीत सिंह के सहयोग से नमूने लेने के लिए रवाना हुई। आईसीएमआर के डॉ. विजय चौधरी के नेतृत्व में लैब टैक्नीशियनों के साथ 11 टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर भेजी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रति जनपद के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता देखने एवं एलिजा टेस्ट के लिए जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों से खून के 500 नमूने इकट्ठा किए। इनमें 100 नमूने चिकित्साकर्मियों के हैं। 40-40 नमूने 10 अलग-अलग क्षेत्रों से लेकर रैंडम सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वार्ड 25 खलासी लाइन दक्षिण क्षेत्र, वार्ड 59 जाफर नवाज, देवबंद के वार्ड 14 नेचलगढ़ एवं बेहट, नकुड़, नागल, पुंवारका, रामपुर मनिहारान क्षेत्र के चिंहित गांवों में लोगों के रक्त के नमूने लिए। जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले भी तीन बार आईसीएमआर की टीम आकर नमूने लेकर जा चुकी है। पूर्व में लिए गए नमूनों और शनिवार को लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। जिससे यह पता लगाया जाएगा कि एंटीबॉडी कितनी बनी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed