फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   I am speaking DM ... Your complaint was resolved

मैं डीएम बोल रहा हूं... आपकी शिकायत का समाधान हुआ

Sat, 13 Feb 2021 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
I am speaking DM ... Your complaint was resolved
बड़गांव में समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम और कप्तान - फोटो : SAHARANPUR
मैं डीएम बोल रहा हूं... आपकी शिकायत का समाधान हुआ
विज्ञापन

बड़गांव। डीएम और एसएसपी शनिवार को बड़गांव थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों की सक्रियता जानने के लिए खुद फरियादियों को फोन कर उनकी समस्या के समाधान के बारे में पूछताछ की।
थाने पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने हल्का लेखपालों से सात दिनों में किए गए कार्यों की जानकारी ली। शब्बीरपुर में 25 फरवरी को निकलने वाली संत रविदास शोभायात्रा को लेकर दोनों पक्षों के मौजिज लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि गांव में शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से निकाली जाएगी। एसएसपी डा एस चन्नपा ने थाना प्रभारी निरीक्षक से ग्रामीणों की शिकायतों के निरस्तारण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने दल्हेड़ी में भूमि को लेकर कौशल्या व ऋषि पाल आदि के बीच चले आ रहे विवाद में मौके पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके साथ ही डीएम ने पिछली समाधान दिवस में मिली शिकायतों से संबंधित फरियादियों से फोन कर पूछा कि क्या आपकी समस्या का समाधान हुआ। मैं डीएम सहारनपुर बोल रहा हूं। दोनों ही अधिकारी सुबह साढ़े ग्यारह बजे थाना प्रांगण पहुंचे और करीब तीन बजे तक यहीं डटे रहे। इस दौरान कर्मचारियों की सांसे अटकी रही। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय, एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा, शब्बीरपुर गांव से पूर्व प्रधान शिवकुमार, सुदेश कुमार, अग्नि भास्कर, मनवीर सिंह, दिलीप, रणबीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, मुखिया दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed