फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   husband rejected wife after love marriage, now family members also refused to take her along

UP: इंस्टाग्राम से परवान चढ़ा प्यार, लव मैरिज के बाद पति ने ठुकराया, अब परिजनों ने भी किया किनारा

Sun, 05 Nov 2023 07:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवती की युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। अब पति ने पत्नी को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। वहीं परिजनों ने भी युवती को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
husband rejected wife after love marriage, now family members also refused to take her along
विवाहिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार से शादी तक पहुंच गई। युवती को एक बच्चा भी हुआ, लेकिन उसके बाद दांपत्य जीवन में ऐसी खटास आई कि दोनों जुदा हो गए। युवती को उसके परिजनों ने भी अपनाने से मना कर दिया। अब युवती अपने किसी रिश्तेदार के यहां शरण लिए है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी युवती की एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर पड़ोसी गांव निवासी युवक से दोस्ती हो गई। थोड़े ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी के लिए युवती के परिजन राजी नहीं हुए तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद युवती एक बच्चे की मां बन गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Israel Hamas War: मौलाना मदनी बोले- फलस्तीन-इस्रराइल युद्ध नहीं, उत्पीड़क और उत्पीड़ित के बीच की हिंसा
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद दोनों में मनमुटाव होने लगा तो मामला कोतवाली तक पहुंचा, पुलिस ने दोनों में समझौता करा कर पत्नी को पति के साथ भेज दिया। दोबारा फिर दोनों में मनमुटाव हुआ तो पत्नी कोतवाली पहुंची।

पुलिस ने पहले की तरह समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन इस बार पति ने पत्नी को साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। युवती के परिजनों ने भी उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। अब बेबस युवती अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रह रही है। पीड़िता ने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि कई बार वह समझौता करा चुके हैं। फिर से दोनों को बैठा कर मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed