फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband, mother-in-law and father-in-law arrested in dowry murder after six months

Saharanpur News: दहेज हत्या में छह माह बाद पति, सास और ससुर गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law and father-in-law arrested in dowry murder after six months

विज्ञापन
देवबंद। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने छह माह बाद आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। बता दें, कि मुजफ्फरनगर कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला झौजियान निवासी सोराज ने 17 जुलाई को बेटी दीपा के पति अमित, ससुर छोटन, सास अलका समेत सुमित, नमित और अमृता के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें ससुरालियों पर विगत 11 जुलाई को पांच लाख रुपये की मांग के चलते दीपा की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। दीपा का शव बाथरूम में पड़ा मिला था। वहीं, मामले में ससुराल पक्ष का कहना था दीपा की हत्या नहीं, बल्कि स्नान के दौरान ह्रदयाघात के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने सोमवार को अमित, छोटन और अलका को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed