फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband killed his wife and shot his brother In Saharanpur, condition critical

Saharanpur: ATM से रुपये निकालने आई पत्नी की हत्या कर युवक ने सगे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 27 Feb 2024 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Feb 2024 12:03 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में आज सुबह एटीएम से रुपये निकालने आई महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Husband killed his wife and shot his brother In Saharanpur, condition critical
पत्नी की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आई महिला की उसके पति ने गाेली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर जा कर सगे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में भाई को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सहारनपुर नगर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय महंदी निवासी जफरा परवीन (30) की पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी निवासी जीशान से शादी हुई थी। बताया जाता है कि एक महीने से जीशान और जाफरा के बीच मनमुटाव था जिसके चलते जाफरा अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: टायर गलाने के दौरान बॉयलर फटा, पता चलते ही मालिकों ने ऑफ किए मोबाइल, फैक्टरी में तड़पते रहे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जीशान अपनी ससुराल आया और जाफरा को पैसे निकालने के लिए रायवाला मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ले गया। जाफरा एटीएम से रुपये निकाल रही थी कि जीशान ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया।

इसके बाद जीशान अपने घर पहुंचा और अपने सगे भाई रिहान सिद्धकी को भी गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। रिहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है।

मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जीशान की तलाश कर रही है। उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली है। उन्होंने बताया कि संभवत रिहान और जाफरा के बीच अवैध संबंध थे। शायद इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed