फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Husband killed by strangulation with chunri

Saharanpur News: चुनरी से गला घोंटकर कर दी पति की हत्या

Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Husband killed by strangulation with chunri
मृतक सतपाल का फाईल फोटो
चिलकाना/सहारनपुर। पति शराब पीकर मारपीट करता था, इसलिए पत्नी ने चुनरी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी रविंद्र कश्यप उर्फ गोरखा ने मंगलवार की दोपहर थाना चिलकाना में पुलिस को सूचना दी कि उसके छोटे भाई सतपाल (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सतपाल की पत्नी रामरति ने सुबह पड़ोसियों से कहा था कि उसका पति सोकर उठ नहीं रहा है, जब पड़ोसी सतपाल कमरे में पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। सतपाल के गले पर निशान थे। इससे लोगों को सतपाल की हत्या किए जाने का संदेह हुआ। परिजनों को रामरति पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पता लगने पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। शक के आधार पर पुलिस ने रामरति से पूछताछ की तो उसने चुनरी से गला घोंटकर पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही पुलिस ने रामरति को गिरफ्तार कर सतपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी ने बताया कि सतपाल शराब पीकर मारपीट करता था, इसलिए पत्नी ने पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed