{"_id":"645e90568c3422a4960d5674","slug":"husband-and-pregnant-wife-died-in-road-accident-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2343-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसे में पति और गर्भवती पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसे में पति और गर्भवती पत्नी की मौत
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। सिडकी-झबरेड़ा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव घसोती थाना रामपुर मनिहारान निवासी जोनी कुमार (26) पुत्र कुलबीर अपनी गर्भवती पत्नी अनू के साथ सिड़की-झबरेड़ा मार्ग से होते हुए उत्तराखंड के झबरेड़ा में किसी चिकित्सक के यहां दवाई लेने के लिए जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह सरकड़ी स्थित शनि देव मंदिर के पास पहुंचे तो उनकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जोनी मृत घोषित कर दिया, जबकि अनु की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।