फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hurt by the ruling party's silence on the increased tax, the councillor left the BJP

Saharanpur News: बढ़े टैक्स पर सत्ता पक्ष की चुप्पी से आहत पार्षद ने छोड़ी भाजपा

Sun, 29 Jun 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the ruling party's silence on the increased tax, the councillor left the BJP
जीपी रोड ​स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा छोड़ने की जानकारी देते पार्षद राजीव वर्मा - फोटो : mathura
सहारनपुर। जीआईएस सर्वे के बाद गृहकर एवं जलकर में हुई कई सौ गुणा तक की वृद्धि से आम नागरिक परेशान है, लेकिन इसे लेकर सत्ता पक्ष के नेता मौन हैं। इसी से आहत होकर पार्षद राजीव वर्मा उर्फ अन्नू ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी। पार्षद ने नगर विधायक और भाजपा महानगर अध्यक्ष पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सर्वे को लेकर महानगर में बीते करीब चार महीने से आंदोलन चल रहा है। पार्षदों के अलग-अलग गुट कई बार नगर निगम में धरना और प्रदर्शन कर चुके हैं। फिलहाल व्यावसायिक भवनों को नोटिस जारी किए गए हैं। व्यावसायिक भवनों पर 500 गुणा तक टैक्स बढ़ गया है। इसे लेकर व्यापारी भी नगर निगम में हंगामा प्रदर्शन कर चुके हैं। अब चार दिन से विरोध तेज है। इसी बीच शनिवार को वार्ड 24 गोविंद नगर क्षेत्र के पार्षद राजीव वर्मा ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा छोड़ने का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर विधायक राजीव गुंबर उनके क्षेत्र में ही रहते हैं। वह चार से पांच बार बढ़े टैक्स का मामला नगर विधायक और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई के पास लेकर पहुंचे हैं, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं जीआईएस सर्वे को प्रदेश सरकार ही वापस ले सकती है और सरकार तक बात पहुंचाने की जिम्मेदारी विधायक और अध्यक्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव ने बताया कि वह निर्दलीय पार्षद बने थे, लेकिन वर्ष 2024 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े टैक्स मामले में सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं और पार्षदों का रवैया जनता के प्रति गैरजिम्मेदाराना रहा है। ऐसे में उन्हें पार्टी से त्यागपत्र देना पड़ा है। पत्रकार वार्ता के दौरान जीआईएस सर्वे के खिलाफ आंदोलन कर रहे सपा पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, अहमद मलिक, हाजी गुलशेर, नितिन जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed