फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hundreds of millions of goods in an eight-hour fire

आठ घंटे की आग में लाखों का माल स्वाहा

Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of millions of goods in an eight-hour fire
सहारनपुर के आतिशबाजी और खिलौनों के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर शहर के बीचोंबीच व्यस्त बाजार शहीदगंज में रविवार सुबह आतिशबाजी, खिलौने और राखियों के गोदाम में सुबह अचानक आग लग जाने से पूरा गोदाम जल उठा। आतिशबाजी के धमाकों के बीच आग की लपटें तेजी से उठतीं रहीं और यह आग बिल्डिंग के तीसरे तल तक पहुंच गई। घनी आबादी के बीच घटना होने के कारण आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और सूचना मिलते ही पड़ोसी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों से सामान बाहर निकाला।
विज्ञापन


आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमाें को आठ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में लाखों का नुकसान होना बताया गया है। पुराने शहर के मुख्य बाजार शहीद गंज में अहमदबाग निवासी मनोज मित्तल का बनारसीदास एंड संस का तीन मंजिला शोरूम एवं गोदाम है।
विज्ञापन


इसमें आतिशबाजी का बड़ा स्टॉक था। इसके अलावा खिलौने एवं राखियों का भी नया स्टॉक लाया गया था। रविवार सुबह लगभग पांच बजे बांस वाली गली के लोगों की नींद अचानक धमाकों जैसी आवाज से टूट गई। कुछ लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो शोरूम एवं गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठ रहीं थीं। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाते हुए अन्य सभी लोगों एवं आसपास के दुकानदारों को सूचना दी। बाजार में आग की सूचना मिलते ही दुकानदार दौड़ पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां भी दौड़ीं। लेकिन तब तक आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। एक के बाद दूसरी मंजिल और फिर तीसरी मंजिल से आग की लपटें निकलती देख दमकल के अधिकारियों ने तुरंत जिले भर की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलवा लिया। आठ दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लग गई।

किसी तरह शटर तोड़कर दमकल टीमों ने भूतल, फिर प्रथम तल और फिर द्वितीय तल पर पानी की एक साथ बौछारें शुरू कर दीं। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक शोरूम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दोपहर एक बजे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान आसपास के दुकानदारों की धड़कनें बढ़ी रहीं। मौके पर सीओ, एसडीएम, नगर कोतवाली प्रभारी, अग्निशमन अधिकारी पहुंचे।

जिला अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह का कहना है कि जिले की आठ दमकलों को आग बुझाने के लिए लगाया गया था। प्रत्येक दमकल लगातार चक्कर लगाकर पानी ला रही है। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

आग का मंजर देखकर बिगड़ी तबियत
- सुबह जैसे ही शोरूम में आग लगने की सूचना शोरूम स्वामी मनोज मित्तल को मिली तो वे वहां पहुंचे। यहां आग की लपटों को देखकर घबरा गए और उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें वहां से घर ले जाया गया।

घबराए दुकानदार करते रहे हंगामा
- शोरूम और गोदाम में आग की लपटें देखने के बाद घबराए दुकानदारों ने पहले बांस वाली गली की ओर से आग बुझाने के लिए कहा और काफी देर तक हंगामा करते रहे। उन्हें डर था कि कहीं यह आग उनके प्रतिष्ठानों और घरों तक न पहुंच जाए। इस दौरान अधिकारियों और लोगों की नोकझोंक भी हुई।  


शार्ट सर्किट आग लगने की आशंका 
घटना का जायजा लेने के लिए पहुंचीं तहसीलदार प्रीति सिंह ने बताया कि अभी नुकसान का तो आंकलन नहीं किया जा सका है। शार्ट सर्किट से ही आग लगने की आशंका है। बाजार शहीद गंज व्यापार संगठन के अध्यक्ष विवेक लांबा का कहना है कि बनारसी दास एंड संस के प्रतिष्ठान में सुबह करीब पांच बजे आग लगी। सबसे पहले चौकीदार ने देखा। उसके अनुसार विद्युत निगम के पोल में शार्ट सर्किट हुआ। इससे तार टूटकर छत पर रखे सोलर पैनल पर गिरा और उसमें आग लग गई। उसी से पूरा शोरूम और गोदाम जल गया। हालांकि पूरी जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed