{"_id":"687e96218b6b6981100e3937","slug":"hundreds-of-farmers-including-the-national-president-were-cheated-of-crores-of-rupees-the-company-is-absconding-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-154529-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सैकड़ों किसानों से करोड़ों की ठगी, कंपनी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सैकड़ों किसानों से करोड़ों की ठगी, कंपनी फरार
Tue, 22 Jul 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जैविक खाद के नाम पर जिले के सैकड़ों किसानों से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। जय एग्रो बायो साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली गई, जिसके बाद इतनी बड़ी ठगी कर कंपनी के अधिकारी फरार हो गए। यहां तक कि रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह और रालोद खेल प्रकोष्ठ के युवा जिलाध्यक्ष के भाई को भी शिकार बनाया गया। कंपनी के खिलाफ बेहट, सरसावा, चिलकाना, नानौता और सदर समेत अन्य थानों में केस दर्ज हुए तब मामले का खुलासा हुए।
रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि कंपनी ने आवास-विकास में ऑफिस खोला था। कंपनी के अधिकारी उनके संपर्क में आए, जिन्होंने कहा कि केंचुआ पालन के लिए बेड लगाए जाते हैं। आप 15 लाख रुपये के बेड लगवा दो, जिनसे केंचुए का खाद तैयार होगा। उस खाद की विदेशों में काफी मांग है। इसके अलावा आसपास के प्रदेशों में भी यह खाद महंगे दामों पर जाएगा, जो भी मुनाफा होगा उसका पांच प्रतिशत आपको भी मिलेगा। इसके बाद उन्होंने करीब 15 लाख रुपये लगा दिए। इसके बाद कंपनी के अधिकारी फरार हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि कंपनी ने करीब 70 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।
इसी तरह रालोद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी ने बताया कि उनके भाई अमित कुमार से भी इसी तरह 25 लाख रुपये की ठगी की गई है। कंपनी की तरफ से झांसा देकर दिसंबर 2024 में 25 लाख रुपये इन्वेस्ट कराया गया। इसके बाद एक भी रुपया वापस नहीं मिला और कंपनी फरार हो गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यह भी बने शिकार
- चिलकाना के किसान मेहा सिंह से भी छह लाख रुपये ठगे गए। शिकायत के बाद चिलकाना थाना पुलिस ने आरोपी रवि प्रकाश, सोनिया, कंपनी के सीएमडी सुशील और एमडी संजीव के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसकी जांच की जा रही है।
- 19 जून को सोनिया, सरिता, बृजपाल, संदीप चौधरी, ऋषिपाल सैनी, अमर सिंह, संदीप प्रजापति, अनिल कुमार आदि किसानों ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि कंपनी का ऑफिस आवास में था। इसी तरह उनसे से भी करोड़ों रुपये की ठगी की गई।
- बेहट के गांव चुहड़पुर कलां निवासी किसान सरदार उधम सिंह से 11 लाख रुपये ठगे गए। नवंबर माह में 11 लाख रुपये 110 केंचुआ बेड लगाने के नाम पर ले लिए। इसके बाद पता चला कि कंपनी फरार हो गई। पुलिस ने संजय चौहान गांव खालिदपुर, सुशील कुमार गांव बिलासपुर थाना गंगोह व संजीव कुमार गांव बालू माजरा थाना बड़गांव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनके अलावा भी काफी किसानों के साथ ठगी हुई है।