फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hundreds of bighas of crops submerged due to excess of water in Rajbeh

Saharanpur News: रजबहे में पानी की अधिकता से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of crops submerged due to excess of water in Rajbeh
साढौली कदीम क्षेत्र में फसलों में भरा राजवाहे का पानी - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम। रजबहे में पानी की अधिकता के चलते किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि सिंचाई के समय रजबहे में पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता अब असमय पानी की अधिकता से फसलों के बर्बाद होने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम के अंतर्गत पूर्वी यमुना नहर से किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए निकाले गए आलमपुर रजबहे में रविवार की रात पानी भारी मात्रा में छोड़ा गया। इससे किसानों की गेहूं, सरसों, जौ आदि की फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसान योगेन्द्र सिंह, नितिन कुमार, सुंदर लाल, अरविंद, राजकुमार, नारायण सिंह आदि का कहना है कि कंबोहमजरा शेखपुरा मार्ग पर उक्त रजबहे की वर्षों से बनी पुलिया जर्जर पड़ गई है। पुलिया से रजबहे के पानी की पर्याप्त निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे अधिक पानी आने पर रजबहे का पानी उनके खेतों में खड़ी हरी भरी फसलों को बर्बाद करता है। किसानों का कहना है कि उक्त रजबहे की पुलिया बनाने को लेकर वे कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। उधर, इस संबंध में विभागीय जेई नफीस मलिक का कहना है कि उक्त पुलिया से पर्याप्त पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed