फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Humid weather takes a toll on the eyes; risk of infection rises.

Saharanpur News: बारिश के मौसम में आंखों पर उमस की मार, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Tue, 04 Aug 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Humid weather takes a toll on the eyes; risk of infection rises.
सहारनपुर। मानसून में नमी बढ़ने से आंखों पर खतरा मंडराने लगा है। एसबीडी जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 150 के पार पहुंच गई है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज कंजक्टिवाइटिस के आ रहे हैं। इसके मुख्य लक्षण आंखों का लाल होना, जलन और खुजली है। यह वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण फैलता है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बीमार कर दिया है। उमस का असर लोगों की आंखों पर भी पड़ रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु तनेजा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते आंखों में संक्रमण के मरीजों में इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले तक ओपीडी में 100 से 125 तक रहती थी, जो बढ़कर 150 के पार पहुंच गई है। इसमें 25 से 30 नए मरीज हैं, जबकि अन्य मरीज पुराने हैं। 40 से 50 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें कंजक्टिवाइटिस है। इसे ठीक होने में करीब सात से 10 दिन लगते हैं।
विज्ञापन

------

-- क्या है कंजक्टिवाइटिस
कंजक्टिवाइटिस को आंख आना भी कहते हैं। इसमें आंख के सफेद हिस्से को ढकने वाली पतली झिल्ली में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। इसके कारण आंखें लाल होने, पानी आना, आंखों में खुजली होना, आंखों से पीले रंग का लिक्विड आना या पलकें आपस में चिपकने लगती हैं। संक्रमण की वजह से कंजक्टिवाइटिस एक से दूसरे लोगों में फैलने की संभावना बढ़ जाती है। उनके तौलिये या किसी दूसरी चीज को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
-- यह बरतें सावधानी


- हाथ धोने के बाद ही आंखों को छूए।

- केमिस्ट से दवाई न लें। परेशानी होने पर सीधा डॉक्टर को दिखाएं।

- डॉक्टर द्वारा लिखी दवाइयों का पूरा कोर्स करें।

- खुद से दवाई लेकर आंखों में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed