{"_id":"6a188f27c4e25c5075089f35","slug":"humans-should-repent-even-for-unintentional-sins-city-qazi-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-176387-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इन्सान अनजाने में किए गए गुनाहों से भी करे तौबाः शहर काजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इन्सान अनजाने में किए गए गुनाहों से भी करे तौबाः शहर काजी
Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई। उन्होंने तकरीर में कहा कि पूरी दुनिया में अल्लाह की हुकूमत है। बकरीद पर इंसान अपने उन गुनाहों से भी तौबा करें, जो वह अंधेरे या किसी से छिपकर करता है।
उन्होंने कहा कि इंसान से जाने-अनजाने में कई गलतियां होती हैं, इसलिए अल्लाह से माफी मांगना जरूरी है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह ही शांति देने वाले हैं और उन्हीं से भलाई, बरकत, जीवन और मृत्यु सब कुछ मिलता हैं। उन्होंने सभी लोगों के गुनाह माफ करने और कुर्बानी कबूल करने की दुआ की। इसके अलावा जामा मस्जिद में सुबह साढ़े छह बजे नमाज अदा की गई। प्रबंधक मौलवी फरीद ने इंतजामों की खुशी जाहिर की। मस्जिद अंसारियान, मोती मस्जिद, हाजी इंद्रन वाली मस्जिद, मदरसा मजाहिर उलूम, नई मस्जिद, मस्जिद ईदोशाह कंबोह, मस्जिद धानढार, जोगियान मस्जिद आदि में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।
- बाहर नमाज अदा न करने के लगे पोस्टर
ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने को लेकर ईदगाह पर पोस्टर भी लगाए थे। इसमें लिखा था कि लोग सड़क या सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा न करें। गाइडलाइन का भी पालन करें। इसके अलावा आसपास की मस्जिदों में होने वाली नमाज का समय भी लिखा था, जिससे यदि किसी नमाजी की नमाज छूट जाए तो वह पास की मस्जिद में नमाज अदा कर सके।
विज्ञापन
- डीआईजी, डीएम, एसएसपी रहे मौजूद
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात था। पीएसी के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात रहे। इसके साथ ही डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिलेभर में शांति के साथ नमाज अदा की गई। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही रूट भी डायवर्ट किया गया।