फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   HT ran current homes

घरों में दौड़ा एचटी करंट

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
HT ran current homes
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के छुटमलपुर के गांव भैंसराऊ में बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के बाद लोगों के घरों में एचटी (हाईटेंशन) करंट दौड़ गया। इस दौरान 20 वर्षीय एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी चाची मामूली रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के लाखों रुपये के बिजली उपकरण खराब हो गए। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। घटना से गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

बाद में विभाग की तरफ से जेई ने गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चैक सौंपा। सपा एमएलसी उमर अली खान और कांग्रेस नेता नरेश सैनी ने भी गांव पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


फतेहपुर बिजलीघर के गांव भैंसराऊ में सुबह आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर से लोगों के घरों में एचटी करंट दौड़ गया। उस वक्त शमशाद की 20 वर्षीय बेटी इशरत पौंचा लगा रही थी। इसी दौरान वह पास रखे टेबिल फैन से टच हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी चाची आयशा बानो को भी करंट के जोरदार झटके लगे। गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बिजली उपकरण फुंक गए। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। किसी ग्रामीण ने बिजलीघर फोन करके आपूर्ति बंद कराई।

फाल्ट इतना जबरदस्त था कि ट्रांसफार्मर तक में आग लग गई। दो घंटे तक जलने के बाद सारा तेल खत्म होने पर ही ट्रांसफार्मर की आग बुझी। घटना के बाद ग्रामीणों ने नारेबाजी कर पावर कार्पोरेशन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

गांव के गुफरान अहमद, फिरोज, मुजम्मिल, सलीम अंसारी, जोनी, हसीन, शौकीन, दिलशाद आदि का कहना था कि ट्रांसफार्मर कई दिन से कभी लो और कभी हाई वोल्टेज दे रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत बिजलीघर पर की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।


घटना के बाद पावर कार्पोरेशन की तरफ से जेई मुहम्मद इमरान ने मौके पर पहुंच एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक मृतका के परिजनों को सौंपा। सपा एमएलसी उमर अली खान और कांग्रेस नेता नरेश सैनी ने भी गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। नेताओं ने गांव का ट्रांसफार्मर और तार बदलवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed