{"_id":"61e06c34d892c153d6422a6c","slug":"how-will-doctors-with-low-qualifications-treat-saharanpur-news-mrt5733179113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम योग्यता वाले डॉक्टर कैसे करेंगे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम योग्यता वाले डॉक्टर कैसे करेंगे उपचार
विज्ञापन
नगर निगम आईसीसीसी में बनाये गए कोविड कंट्रोल रुम का निरीक्षण करते और अधिकारियों को दिशा निर्देश ?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अपर मुख्य सचिव ने कलक्ट्रेट से नगर निगम में शिफ्ट हुए कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने आईसीसीसी के भवन में चल रही टेली मेडिसिन सेवा में कम योग्यता वाले डॉक्टर मिले तो अपर मुख्य सचिव ने पूछ लिया कि ये होम आइसोलेट मरीजों को क्या परामर्श देंगे। उन्होंने व्यवस्था में अतिशीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे नगर निगम पहुंचे। उन्होंने आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में बने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से संपर्क करने और शिकायतें सुनने के लिए 20 की जगह 50 दूरभाष सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि यहां टेली मेडिसिन सेवा भी चल रही है, जिसके लिए पांच डॉक्टर लगाए गए हैं। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने डॉक्टरों से बात की तो उनमें वरिष्ठ डॉक्टर के रूप में बीयूएमएस डॉक्टर मिला, जबकि चार लोग प्रशिक्षु थे। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि टेली मेडिसिन में कम से कम एक डॉक्टर एमडी और अनुभवी हो तथा शेष चार लोग एमबीबीएस हों और उनको कम से कम सात से आठ साल का अनुभव हो। अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के बाद निगरानी समितियों और सफाई नायकों के साथ मीटिंग की। उन्होंने लोगों को टीका लगवाने और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए ।
कार्यदायी संस्था का भुगतान रोकें, पेनल्टी भी लगाएं : दूबे
अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान आईसीसीसी की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से पूछा कि शहर में कितने सीसीटीवी लगाए जाने हैं और अभी तक कितने लगे हैं। अधिकारी ने बताया कि कुल 896 कैमरे लगने हैं, जिनके सापेक्ष अभी तक 20 ही सीसीटीवी लग सके हैं। इस पर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताते हुए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को तुरंत कंपनी का भुगतान रोकने और पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया है। जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया है। कुछ कमियां मिली हैं, जिनको चार से पांच दिन में दूर कर लेने के निर्देश दिए गए हैं।
रजनीश दूबे, अपर मुख्य सचिव।

सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों व निगरानी समिति सदस्यों को संबोधित करते अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ.- फोटो : SAHARANPUR