फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   How the locks are hanging on the ranks, urinals and toilets

कैसे सुधरेगी रैंक, मूत्रालय और शौचालयों पर लटके हैं ताले

Wed, 06 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
How the locks are hanging on the ranks, urinals and toilets
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम सहारनपुर को पहला स्थान मिलना आसान नहीं है। क्योंकि सर्वेक्षण के कई बिंदुओं पर नगर निगम खरा नहीं उतर रहा है। अगर हम शहर में शुलभ शौचालय और मूत्रालयों की बात करें तो अधिकतर पर ताले लटके हुए हैं। जिनका उपयोग जनता नहीं कर पा रही है। उधर रैंक सुधारने के लिए सफाई और शौचालयों की हालत पर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है, जिसके लिए करीब 12 टीमें शहर में उतरी हैं। ऐसी स्थिति में जनता कैसा अनुभव बताएगी यह सभी के सामने है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के तहत नगर निगम की टीमें प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर जनता से सफाई व्यवस्था, मूत्रालय और शौचालयों की व्यवस्थाओं पर बात कर रही है। नगर निगम की टीम जनता से तो फीडबैक लेने निकल पड़ी, लेकिन शौचालय और मूत्रालयों पर लटके तालों को खोलना भूल गई। जिससे साफ हो रहा है कि निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते एक बार फिर से नगर निगम सहारनपुर को स्वच्छता में उचित स्थान नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

इस तरह खुली पोल ---
बुधवार को अमर उजाला टीम ने शहर के कुछ शौचालय और मूत्रालयों की स्थिति का जायजा लिया। जिसमें निगम प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। टीम ने सबसे पहले चिलकाना रोड पर अमन पैलेस के ठीक सामने सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय की स्थिति देखी। इनका निर्माण कुछ दिन पहले ही हुआ है। शौचालय और मूत्रालय को काफी समय पहले जनता को समर्पित किया गया। जिसका शिलापट शौचालय के ठीक बाहर लगा है। मगर यहां बने महिला और पुरुष शौचालयों पर ताले जड़े हैं। इसकी वजह से लोगों को खुले में लघुशंका करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने 62 फुटा रोड पर भी सार्वजनिक शौचालय की स्थिति देखी। जिस पर भी कई माह से ताला लटका हुआ है। 62 फुटा रोड से मंडी समिति रोड की ओर चलने पर भी बीच में एक सार्वजनिक शौचालय है, जिस पर ताले जड़े हुए हैं। ऐसे में सवाल यह है कि उक्त क्षेत्रों में जनता क्या ऐसा फीडबैक देगी, जिससे निगम की रैंक में सुधार हो।

- वर्जन
जिन शौचालयों या मूत्रालयों पर ताले लगे हैं। वह पेड शौचालय और मूत्रालय हैं, जिनका इस्तेमाल पैसा देकर किया जाता है। उक्त शौचालयों पर कर्मचारी छोड़े जाने हैं। कर्मचारी तैनात होते ही ताले खोले जाएंगे।
डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed