फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   How many animals are there in 11 blocks of the district, counting is going on

Saharanpur News: जिले के 11 ब्लॉकों में कितने हैं पशु, चल रही है गिनती

Sat, 19 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
How many animals are there in 11 blocks of the district, counting is going on
सहारनपुर। जिले के 11 ब्लॉकों में कितने पशु हैं। इसकी जानकारी के लिए गणना जारी है। गिनती का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करना होगा। इसके लिए गणनाकार और सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। गिनती पूरी होने के बाद साफ होगा कि जिले में गाय, भैंस, बकरी, भेड़ समेत अन्य पशुओं की संख्या में कितनी वृद्धि या कमी हुई है।
विज्ञापन

जिले में पशुओं की गिनती के लिए 327 गणनाकार और 19 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। टीमें गांव, कस्बों और शहर में घर-घर पालतू पशुओं, डेयरियों और आवारा पशुओं की गणना कर रही है। पिछली गणना के अनुसार जिले में कुल 8,26,051 पशु है। इनमें गायों की संख्या 2,66,504 है। इसी तरह भैंस 4.71,973 है। भेड़ों की संख्या 15,605, बकरियां 61,682, शूकर 10,287 है। जिले में सबसे अधिक गायों की संख्या नकुड़ में हैं। यहां पर 68,294 गाय है। इसी तरह नकुड़ में ही सबसे अधिक भैंस पालन किया जा रहा है। यहां पर 1,11,648 भैंस हैं, जबकि देवबंद, बेहट, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर देहात, नकुड़ के अलावा कहीं भी भेड़ पालन नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed