{"_id":"5904e7984f1c1b1035c0f14e","slug":"how-do-dm-get-screwed-by-managers-on-outstanding-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान पर डीएम ने कसे मिल प्रबंधकों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान पर डीएम ने कसे मिल प्रबंधकों के पेंच
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में डीएम एनपी सिंह ने शनिवार को बकाया भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिल के प्रबंधकों की जमकर क्लास ली। उन्होंने निजी क्षेत्र की दो शुगर मिलों को बकाया भुगतान के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि पेमेंट नहीं होने पर मालिकों को अध्यासी बनाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भुगतान में कोताही बरतने वाली मिलों की आरसी काटी जाएगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शुगर मिल प्रबंधकों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक में डीएम ने समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली मिलों के प्रबंधकों के पेंच कसे।
उन्होंने गांगनौली और शेरमऊ शुगर मिल के प्रतिनिधियों को एक सप्ताह के अंदर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए दोनों मिलें प्रतिदिन चीनी बिक्री का लक्ष्य निर्धारित करें।
विज्ञापन
उन्होंने सहकारी क्षेत्र की सरसावा और नानौता शुगर मिलों के प्रबंधकों से कहा कि वे चीनी बिक्री के लिए एमडी से अनुमति लेकर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए अपनी कार्ययोजना उपलब्ध कराएं।
डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि एक सप्ताह में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर मिल मालिकों को अध्यासी बनाया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर चीनी मिल की आरसी भी जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलों को बकाया पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूला जाएगा। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुमार वर्मा,
सरसावा मिल के प्रधान प्रबंधक एसके सर्राफ, नानौता के प्रधान प्रबंधक विनोद कुमार, शेरमऊ चीनी मिल के यूनिट हैड पीके अवस्थी, गांगनौली के जीएम केन वाईपी सिंह, देवबंद के जीएम केन एके त्यागी आदि मौजूद रहे।
शुगर मिल बकाया लाख में
सरसावा 2708.79
नानौता 2630.29
गांगनौली 11552.21
शेरमऊ 7206.80